Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही ‘एनिमल’ को पछाड़ा, बिक गए 6.1 लाख टिकट
Dhurandhar 2 Advance Booking: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar The Revenge) की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. फिल्म ने 'एनिमल' को रिलीज से पहले ही पछाड़ दिया है.
Edited By : Rahul Yadav|Updated: Mar 15, 2026 13:38
Share :
Dhurandhar 2 Advance Booking
---विज्ञापन---
आदित्य धर की एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं. फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के इस सीक्वल में रणवीर सिंह का हमजा अली का दमदार लुक और एक्शन मोड देखने के लिए मिलने वाला है. फिल्म का ट्रेलर जारी किया जा चुका है, जिसमें जसकीरत सिंह रंगी की झलक देखने के लिए मिली. ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म प्री-सेल्स में जबरदस्त उछाल देखने के लिए मिला है. इसने ‘एनिमल’ तक को पछाड़ दिया.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की पहले वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग शुरू होते ही धड़ल्ले से टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है. 18 मार्च को पेड प्रीव्यूज रखे गए हैं. ऐसे में सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने अकेले भारत में एडवांस बुकिंग से लगभग 29.96 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसमें आरक्षित सीटें शामिल नहीं हैं. अगर ब्लॉक सीट के साथ इसकी कमाई की बात की जाए तो फिल्म की एडवांस बुकिंग 34.8 करोड़ रुपये की हो चुकी है. इसमें देशभर के करीब 10,000 शोज शामिल हैं. इसके लिए 6.1 लाख से ज्यादा के टिकट भी बिक चुके हैं. इसके 10022 शोज रखे गए हैं.
गौरतलब है कि आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को केवल हिंदी में रिलीज किया गया था लेकिन इसके सीक्वल को हिंदी समेत 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. इसे तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी अब दर्शक देख सकते हैं. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों अच्छा खासा रिस्पांस मिला है. वहीं, फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली है. माना जा रहा है कि ये पहले पार्ट से ज्यादा बवाल काटने वाली है.
---विज्ञापन---
‘धुरंधर 2’ ने टॉप 5 में बनाई जगह
‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग से ग्रॉस कमाई के मामले में टॉप 5 में जगह बना ली है, जिसमें ‘एनिमल’ जैसी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म अब खसकर 6वें नंबर पर आ गई है. जबकि ‘धुरंधर 2’ के पास अभी तीन दिनों का वक्त है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में और किसको पीछे छोड़ती है. देखिए लिस्ट…
फिल्म
कमाई
केजीएफ चैप्टर 2
40.65 करोड़
बाहुबली द कंक्लूजन
37.53 करोड़
पुष्पा 2 द रूल
37.30 करोड़
जवान
37.24 करोड़
धुरंधर 2
29.96 करोड़
एनिमल
29.25 करोड़
‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट बढ़ी आगे
19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश होने वाला था. कन्नड़ स्टार यश की 4 साल के बाद स्क्रीन पर वापसी थी. वह फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे आदित्य धर की फिल्म के साथ रिलीज किया जाना था लेकिन अब इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है, जिसे लेकर कहा गया कि मेकर्स आदित्य धर की फिल्म के बज को देखकर डर गए. हालांकि, मेकर्स ने इसे पोस्टपोन करने के पीछे की वजह खाड़ी युद्ध का हवाला दिया. अब ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
बॉक्स ऑफिस पर अब ‘धुरंधर 2’ की टक्कर साउथ के पावर स्टार से होने वाली है. 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में हरीश शंकर की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को रिलीज किया जाएगा. इसमें पवन कल्याण लीड रोल में हैं. इसके तेलुगु, तमिल और मलायलम वर्जन ने एडवांस बुकिंग अच्छी खासी कमाई की है. ऐसे में अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है.