Rajinikanth wife fraud case: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की पत्नी लता रजनीकांत के खिलाफ पिछले कुछ समय से धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। धोखाधड़ी का मामला सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘कोचादियान’ से जुड़ा है। हालांकि कर्नाटक हाईकोर्ट ने इसे रद्द कर दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इसे अक्टूबर में फिर से बहाल कर दिया गया। वहीं अब पत्नी लता ने इस मामले पर अपना बयान दिया है।
लता (Lata Rajinikanth Fraud Case) ने इस मामले में कहा है, ‘मेरे लिए यह बेहद अपमान की बात है, ये वो कीमत है जो सेलिब्रेटी होने के नाते हमे चुकानी पड़ती है। भले ही मामला बड़ा न हो, लेकिन कई बार बड़ा बन जाता है। कोई धोखाधड़ी नहीं हुई है, मेरा पैसे से कोई लेना-देना नहीं है।’ बता दें, रजनीकांत की फिल्म ‘कोचादियान’ को उनकी बेटी सौंदर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित और मीडियावन ग्लोबल एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा नियंत्रित किया गया था।
ये भी पढ़ें-Salaar ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर
कर्नाटक हाईकोर्ट ने दी थी राहत
शिकायतकर्ता का आरोप है फिल्म के निर्माताओं में से किसी एक ने फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के लिए प्रोजेक्ट में 10 करोड़ रुपए का निवेश किया था, और बताया जा रहा है लता रजनीकांत इसकी गारंटर थीं और उन्होंने अपने हस्ताक्षर भी किए थे। जिसको लेकर लता पर आरोप है कि उन्होंने प्रोडेक्शन कंपनी को उनका हक नहीं दिया। जिसको लेकर लता ने कहा है, मेरा इन पैसों से कोई लेना देना नहीं है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2022 में इस मामले में लता को राहत दी थी, लेकिन कुछ समय बाद सुप्रीम कोर्ट की तरफ से उनके खिलाफ लगी चार धाराओं को फिर से बहाल कर दिया गया।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
1 hr agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
2 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
3 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
4 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
22 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
23 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines