Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

O Romeo पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, वॉयलेंट सीन्स काटे, एक शब्द को भी किया म्यूट, मिला ‘A’ सर्टिफिकेट

O Romeo Release: शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है और फिल्म ने थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है. इसे सेंसर बोर्ड की ओर से A सर्टिफिकेट दिया गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म इसके कौन से सीन्स पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 13, 2026 07:13
O Romeo, O Romeo Release, CBFC cuts On O Romeo
O Romeo पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची (File Photo)

O Romeo: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. मूवी को आज यानी कि 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसे सेंसर बोर्ड की ओर से भी हरी झंडी मिल चुकी है. लेकिन फिल्म के कई सीन्स पर सीबीएफसी की ओर से कैंची चलाई गई है. इसके एक शब्द को म्यूट किया गया है तो कुछ सीन्स को काट दिए गए हैं. चलिए बताते हैं वो क्या है.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘ओ रोमियो’ को सीबीएफसी की ओर से A सर्टिफिकेट दिया गया है. इसे 18 साल की उम्र से ज्यादा के बच्चे ही देख सकते हैं. फिल्म काफी कुछ बदलाव किए गए हैं. सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म के कुछ सीन्स में बदलाव किए गए साथ ही कई सीन्स को काट भी दिए गए हैं. वहीं, एक शब्द को म्यूट किया गया है. सर्टिफिकेशन बोर्ड की ओर से निर्देश दिए गए थे कि ‘आइटम’ शब्द को ‘कुमारी’ में बदल दिया गया. एक सीक्वेंस में स्पेशल शब्द को म्यूट किया गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: थमने का नाम नहीं ले रही ‘बॉर्डर 2’, 21वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर की जमकर कमाई

इन सीन्स में भी किए गए बदलाव

इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो सर्टिफिकेशन बोर्ड की ओर ये भी निर्देश दिए गए कि ‘अनुचित’ टर्म को पूरी तरह से हटा दिया गया. खास बात ये भी रही है कि फिल्म के रोमांटिक और इंटीमेट सीन को नहीं छेड़ा गया, उन हिस्सों पर कोई विजुअल कट नहीं लगाए हैं. वहीं, कुछ वॉयलेंस सीन्स को ट्रिम किया गया है. जैसे गला काटने वाले क्लोज अप शॉट को 20 प्रतिशत छोटा किया गया है. करीब 3-3 सेकंड के बराबर है. इसके अलावा दो अलग-अलग शॉट्स के दो-दो सेकंड कम किया गया है. इसमें से एक खून से सने हुए सिर पर वार का क्लोज अप और दूसरी महिला के चेहरे पर खून छलकने वाला सीन है. इसके साथ ही महिला को थप्पड़ मारने वाले विजुअल्स को भी 20 प्रतिशत (करीब दो सेकंड) कम किया गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या जेल जाने पर माफ हो जाएंगे राजपाल यादव के 9 करोड़? जानें कानून क्या कहता है

कितना है ‘ओ रोमियो’ का रन टाइम

वहीं, बात की जाए फिल्म ‘ओ रोमियो’ के रन टाइम की तो सीबीएफ ने पिक्चर में एंटी-टोबैको और एंटी स्मोकिंग डिस्क्लेमर जोड़ने के भी निर्देश दिए. स्क्रीन पर वार्निंग और उनके साथ आने वाले वॉयस-ओवर के समय को बढ़ाया गया. इसकी वजह से फिल्म का कुल रन टाइम भी बढ़ गया और ये 2 घंटे 58 मिनट और 41 सेकंड के बराबर हो गया है. वहीं, स्क्रीन पर आने वाली वार्निंग 1 मिनट 57 सेकंड की हो गई.

गौरतलब है कि फिल्म ‘ओ रोमियो’ का बजट 75-80 करोड़ बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पकृर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. वहीं, फिल्म के ओटीटी राइट्स पहले ही बिक चुके हैं. फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और इसका बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ से है.

First published on: Feb 13, 2026 07:10 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.