---विज्ञापन---

बॉलीवुड

अक्षय-अर्जुन ही नहीं इन फिल्मों के सीन शूट कर इमोशनल हुए स्टार्स, एक का तो आधे घंटे तक हुआ था बुरा हाल

Bollywood Popular Film: फिल्म 'धुरंधर' के एक गाने को शूट करने के बाद अक्षय और अर्जुन फूट-फूटकर रोए थे, लेकिन सिर्फ अर्जुन और अक्षय नहीं बल्कि उनके अलावा कई और भी स्टार्स ऐसे हैं, जो इमोशनल हो चुके हैं.

Author Edited By : Nancy Tomar
Updated: Feb 21, 2026 15:29
Bollywood Popular Film
Bollywood Popular Film. image credit- social media

Bollywood Popular Film: बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने ना सिर्फ कई रिकॉर्ड तोड़े बल्कि इन फिल्मों के कई सीन को शूट करना फिल्म के स्टार्स के लिए भी बेहद इमोशनल रहा. हाल ही में आर माधवन ने खुलासा किया है कि फिल्म ‘धुरंधर’ के एक गाने को शूट करने के बाद अक्षय और अर्जुन फूट-फूटकर रोए थे, लेकिन सिर्फ अर्जुन और अक्षय नहीं बल्कि उनके अलावा कई और भी स्टार्स ऐसे हैं, जो फिल्म के सीन को शूट करने के बाद इमोशनल हुए. आइए जानते हैं इनके बारे में…

इन सीन्स को शूट करने के बाद इमोशनल हुए स्टार्स

जय गंगाजल (2016)

---विज्ञापन---

साल 2016 में आई फिल्म ‘जय गंगाजल’ में को-स्टार मानव कौल को अनजाने में चोट पहुंचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा बुरी तरह से रोई थीं.

छावा (2025)

---विज्ञापन---

फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल ने अपनी कमाल की एक्टिंग से हर किसी को हैरान कर दिया था, लेकिन इस फिल्म के एक इमोशनल सीन को शूट करने के बाद एक्टर रो पड़े थे.

प्रेम प्रतिज्ञा (1989)

इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के काम को लोगों ने खूब सराहा था. लेकिन फिल्म के एक सीन को शूट करने के बाद माधुरी इमोशनल हो गई थीं. दरअसल, माधुरी का रंजीत के साथ एक मुश्किल सीन था, जिसके बाद एक्ट्रेस मेकअप रूम में रोने लगी थीं.

महाभारत (टीवी शो)

ना सिर्फ फिल्में बल्कि टीवी स्टार्स भी सीन को शूट करने के बाद इमोशनल हो जाते हैं. पॉपुलर शो ‘महाभारत’ में द्रौपदी चीर हरण का दर्दनाक सीन शूट करने के बाद रूपा गांगुली आधे घंटे तक रोई थीं.

फिल्म ‘धुरंधर’

साल 2025 में रिलीज हुई पॉपुलर फिल्म ‘धुरंधर’ के स्टार्स के साथ भी यही हुआ है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर बेहद शानदार कमाई की है और मोटा कलेक्शन भी किया है. हालांकि, फिल्म का एक गाना फिल्म के स्टार्स अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल को इमोशनल कर गया.

आर माधवन ने किया खुलासा

फिल्म को लेकर आर माधवन ने बड़ा खुलासा किया. अपने हालिया इंटरव्यू में माधवन ने बताया कि फिल्म में अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल ने पाकिस्तानी किरदार निभाए हैं. फिल्म का एक सीन ऐसा है, जहां पर दोनों हमले का जश्न मनाते हैं, लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान वो सिर्फ अपना रोल निभा रहे थे. जैसे ही शूटिंग खत्म हुई, तो दोनों खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े.

इमोशनल हुआ था सेट का माहौल

माधवन ने आगे बताया कि उस वक्त सेट का माहौल बेहद इमोशनल हो गया था और पूरी टीम अंदर तक हिल गई थी. इस सीन के बाद सेट का माहौल बेहद भारी हो गया था. उन्होंने कहा कि अक्षय और अर्जुन बेहद इमोशन थे क्योंकि ये सिर्फ शूटिंग नहीं थी बल्कि उन्होंने इस दौर को बेहद करीब से देखा था. पूरी घटनाओं की यादें ताजा हो गईं.

19 मार्च को आएगा दूसरा पार्ट

इसके बाद माधवन ने कहा कि वो पल था जब उन्हें महसूस हुआ कि इस फिल्म को दिल से बनाया गया है और ये कोई आम फिल्म नहीं है बल्कि बेहद खास है. अब ना सिर्फ फिल्म की टीम बल्कि हर कोई फिल्म के दूसरे पार्ट की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

‘टॉक्सिक’ से होगी टक्कर

रणवीर सिंह की इस फिल्म को हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा फिल्म की टक्कर सीधी यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगी. अब देखने वाली बात होगी कि इन दोनों फिल्मों का टकराव बॉक्स ऑफिस पर क्या माहौल बनाता है?

यह भी पढ़ें- ‘जो मन में आए वो…’, एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, स्नेक वेनम केस से जुड़ा है मामला

First published on: Feb 21, 2026 03:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.