---विज्ञापन---

बॉलीवुड angle-right

Dhurandhar 2 ने दुनियाभर में काटा बवाल, पर इस जगह लोगों ने नहीं दिया भाव, आखिर कहां नहीं हो पा रही फिल्म की कमाई?

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की हर कोई तारीफ कर रहा है और फिल्म कमाल की कमाई कर रही है, लेकिन एक जगह ऐसी भी है, जहां फिल्म की कमाई नहीं हो पा रही है.

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में बवाल काट रखा है और इस फिल्म को हर जगह से लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन एक जगह ऐसी भी है, जहां इस फिल्म को लोगों ने कुछ भाव नहीं दिया. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन-सी जगह है, जहां पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लोगों ने घास तक नहीं डाला, तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

तेलुगू में नहीं चला फिल्म का जादू

दरअसल, ये जगह कोई और नहीं बल्कि इंडिया में ही है. जी हां, फिल्म ‘धुरंधर 2’ का जादू तेलुगू में थोड़ा कम देखने को मिल रहा है. तेलुगू के लोगों ने इतना बज होने के बाद भी रणवीर नहीं बल्कि पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को पसंद किया है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लोगों का कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’

तेलुगू इंडस्ट्री में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को कमाई करना मुश्किल हो रहा है. दरअसल, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ और पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ दोनों एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर उतरी थी. ऐसे में दोनों फिल्मों में पहले दिन ही तगड़ी टक्कर हुई और इस टकराव का असर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर देखने को मिल रहा है.

फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का कलेक्शन

कलेक्शन की बात करें तो पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने रिलीज के महज दो दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, पहले दिन फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने 4,607 शोज के साथ 34.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.

---विज्ञापन---

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इसके अलावा फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने दूसरे दिन 3,447 शोज के साथ फिल्म ने 9.25 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद भारत में कलेक्शन 44 करोड़ पहुंच गया है. वहीं, इंडिया ग्रॉस कमाई की बात करें, तो दो दिन में ये आंकड़ा 52 करोड़ हो गया है जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 59 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

‘धुरंधर द रिवेंज’ की कमाई

वहीं, अगर रणवीर सिंह की फिल्म की बात करें तो ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने भारत में 220.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें फिल्म ने हिंदी में एडवांस बुकिंग में ही 43 करोड़, पहले दिन 99.1 करोड़ और दूसरे दिन 78.94 करोड़ कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म के तेलुगू कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 2.12 करोड़ और दूसरे दिन 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Mamta Kulkarni क्यों हो रहीं ट्रोल, क्या एक्ट्रेस ने सच में छोड़ी संन्यास की राह? लोगों का फूटा गुस्सा

First published on: Mar 22, 2026 04:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola