राम चरण के साथ दिखेगी यह 'मिस्ट्री गर्ल', Peddi में इस हसीना की एंट्री ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Ram Charan Peddi Cast: राम चरण की फिल्म Peddi जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बार राम चरण के साथ बॉलीवुड की ये मिस्ट्री गर्ल नजर आने वाली है. इससे पहले भी इस एक्ट्रेस ने साउथ की फिल्मों में आग लगाई है. आइए जानते हैं.

ram charan peddi movie janhvi kapoor

ram charan peddi movie janhvi kapoor

Janhvi Kapoor Achiyamma Look: साउथ सिनेमा में राम चरण की फिल्मों का अगल ही क्रेज है. इस साल 2026 में एक्टर की नई फिल्म Peddi आने वाली है. इस फिल्म में बॉलीवुड की इस अदाकारा की एंट्री पक्की हो गई है. इस मिस्ट्री गर्ल ने पहले भी साउथ सिनेमा में तहलका मचाया हुआ है. पिछली बार जूनियर एन टी आर के साथ नजर आई थी, जिसके साथ किए एक गाने ने पूरे भारत में धूम मचा दी थी. इस बार वे साउथ के दूसरे सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म Peddi में नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मिस्ट्री गर्ल कौन है?

यह ‘मिस्ट्री गर्ल’ कोई और नहीं, बल्कि जाह्नवी कपूर हैं. फिल्म में वे आचियम्मा नाम की किरदार निभा रही हैं. उनका लुक ग्रामीण लेकिन बहुत स्टाइलिश है. मारून ब्लाउज, लहंगा, गोल लाल चश्मा और लूज बालों के साथ वे फायरब्रैंड और फ्लर्टी लगती हैं. जब उनका फर्स्ट लुक रिलीज हुआ तो सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. फैंस कह रहे हैं कि जाह्नवी का यह अवतार बिल्कुल नया और दमदार है. राम चरण के साथ उनकी जोड़ी देखने के लिए लोग उत्सुक हैं.

पेड्डी फिल्म के बारे में

‘पेड्डी’ राम चरण की एक बड़ी पैन-इंडिया फिल्म है. इसे बुच्ची बाबू साना निर्देशित कर रहे हैं. फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है. कहानी ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक्शन, ड्रामा और रोमांस सब कुछ है. फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु जैसे कलाकार भी हैं.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

जाह्नवी का जन्मदिन पर उनका लुक रिलीज हुआ. पोस्टर में वे मजबूत और आत्मविश्वासी दिख रही हैं. ‘चिकिरी चिकिरी’ गाना रिलीज होने पर भी उनके डांस और केमिस्ट्री की तारीफ हुई. लोग लिख रहे हैं कि यह हसीना फिल्म में धमाल मचाएगी. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि फिल्म में स्पेशल सॉन्ग में और भी एक्ट्रेस आ सकती हैं, जैसे मृणाल ठाकुर, लेकिन मुख्य हीरोइन जाह्नवी ही हैं. उनका एंट्री वीडियो और फोटो वायरल हो गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ