Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

Shah Rukh Khan के ऑनस्क्रीन पिता का निधन, 81 साल की उम्र में एक्टर विजय कृष्णा ने ली आखिरी सांस

Vijay Crishna Passed Away: होली के मौके पर सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. 'देवदास' में शाहरुख खान के पिता का रोल प्ले करने वाले एक्टर विजय कृष्णा का निधन हो गया है. वह 81 साल के थे.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Mar 4, 2026 16:12
Devdas Actor Vijay Crishna, Vijay Crishna Passed Away
एक्टर विजय कृष्णा का 81 साल की उम्र में निधन. (File photo)

पूरा देश और सिनेमा जगत के सेलेब्स जहां होली के जश्न में डूबे हैं. वहीं, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. मनोरंजन जगत से दुखद और बुरी खबर सामने आ रही है कि दिग्गज अभिनेता विजय कृष्णा (Vijay Crishna) का निधन हो गया है. उन्हें ‘देवदास’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. इसमें एक्टर ने शाहरुख खान के पिता का रोल प्ले किया था. उन्होंने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है. सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर उनकी मौत पर दुख जता रहे हैं.

एक्टर विजय कृष्णा के निधन की पुष्टि पॉपुलर एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट लिलेट दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके की है. लिलेट ने अपनी पोस्ट में अभिनेता की मौत पर दुख जताया. विजय कृष्णा फिल्मों के साथ ही एक बेहतरीन थिएटर आर्टिस्ट भी थे. इतना ही नहीं, विजय हिंदी के साथ ही इंग्लिश फिल्म का भी हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने साल 2004 में इंग्लिश ड्रामा फिल्म ‘डांस लाइक ए मैन’ में भी काम किया था और इसके उनकी काफी तारीफ हुई थी. इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी मिला था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मैं भटक गया था…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ के पति युगम गेरा का कबूलनामा, विवादों के बीच कहा- ‘चंद्रिका मेरी दुनिया हैं’

इसके अलावा, हिंदी फिल्मों में विजय कृष्णा को शाहरुख खान की फिल्म ‘देवदास’ के लिए भी जाना जाता है. साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के पिता की भूमिका निभाई थी. इसके बाद भी वह कई मूवीज में काम कर चुके हैं.

---विज्ञापन---

विजय कृष्णा का परिवार

इसके साथ ही अगर बात की जाए कि विजय कृष्णा अपने पीछे परिवार में किसे छोड़ गए हैं तो इसमें उनकी पत्नी स्मिता कृष्णा और बेटी नायरिका होल्कर हैं. विजय कृष्णा फिल्मों के अलावा एनवायरमेंटलिस्ट भी थे. इतना ही नहीं, वह गोदरेज परिवार के बिजनेस एग्जीक्यूटिव डायरकेटर रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Holi 2026: 5 बॉलीवुड फिल्में, जिसमें होली बनी कहानी का टर्निंग प्वॉइंट, जबरदस्त आया ट्विस्ट

First published on: Mar 04, 2026 04:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.