Bollywood Actor: बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए हर एक कलाकार जी तोड़ मेहनत करता है. आज हम आपको उस नए नवेले हैंडसम हंक के बारे में बता रहे हैं, जो मॉडलिंग की दुनिया से एक्टिंग में आए और अब सिंगिंग में अपनी धाक जमा रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि इस एक्टर ने स्टारकिड्स को भी तगड़ी टक्कर दी है? आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं और यहां किसकी बात हो रही है?
सबसे चर्चित यंग एक्टर्स में से एक
हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि वेदांग रैना हैं. जी हां, आज के समय में वेदांग रैना बॉलीवुड के सबसे चर्चित यंग एक्टर्स में गिने जाते हैं. हालांकि, एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन भी उन्होंने इस रास्ते को चुना और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया.
फैमिली के साथ आए मुंबई
गौरतलब है कि जून 2000 में नई दिल्ली में वेदांग का जन्म हुआ था. फिर वो अपनी फैमिली के साथ मुंबई आ गए और यही पर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की. वेदांग ना सिर्फ फिल्मों बल्कि म्यूजिक में भी अपना नाम बनाने में लगे हुए हैं. वेदांग को अक्सर गाना गाते और गिटार बजाते भी देखा जाता है.
मॉडलिंग से करियर की शुरुआत
एक्टिंग में आने से पहले वेदांग ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और फिर धीरे-धीरे उन्होंने एक्टिंग का रुख किया. साल 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इस फिल्म में उन्होंने रेगी मेंटल के रोल निभाया था, जो दर्शकों को खूब पसंद भी आया था.
आलिया भट्ट के साथ किया काम
वेदांग की इस डेब्यू फिल्म में सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा जैसे स्टार किड्स भी नजर आए थे, लेकिन इन सबके बीच वेदांग अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे थे और उनके काम को बहुत सराहा गया था. वेदांग, आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आ चुके हैं.
सिंगिंग में भी दिखा रहे टैलेंट
भले ही वेदांग एक्टिंग में अपनी पहचान बना रहे हैं, लेकिन सिंगिंग में भी अपना टैलेंट दिखा रहे हैं. वेदांग की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आने वाले हैं, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- Salman Khan की वो हीरोइन, जिसने 7 साल से नहीं दी 1 भी हिट, बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार की हैं बेटी
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
8 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines