Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हाल ही में मुंबई में उनके घर पर एक हमले की घटना सामने आई, जिससे पूरे शहर में हलचल मच गई है। ये हमला एक पॉश और गेटेड सोसाइटी में हुआ, जहां एक व्यक्ति सीधे 11वीं मंजिल के फ्लैट में घुस आया। हमलावर ने चोरी करने की नीयत से सैफ अली खान के बेटे जेह के कमरे में एंटर किया, जहां एक मेड ने उसे देख लिया। इसके बाद सैफ अली खान के साथ हमलावर की हाथापाई हुई जिसमें एक्टर बुरी तरह से घायल हो गए। सैफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। इस मामले में 5 ऐसे सवाल है जिनके जवाब अब तक नहीं मिल पाए हैं।
सैफ को कौन लेकर गया अस्पताल?
सैफ अली खान को अस्तपाल लेकर आखिर कौन गया, इस पर अब तक सवाल बना हुआ है। शुरुआत में ये कहा गया कि उनका स्टाफ उन्हें अस्पताल लेकर गया था, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनके बेटे इब्राहिम या तैमूर ने उन्हें ऑटो रिक्शा में अस्पताल पहुंचाया था। अब आ रही खबरों की मानें को सैफ को अस्पताल उनका करीबी दोस्त लेकर गया था। सैफ ने खुद बयान दिया है कि उन्हें उनके दोस्त अफसर जैदी ने अस्पताल पहुंचाया और अस्पताल के एडमिशन फॉर्म में भी उनका नाम था।
करीना कहां पर थीं?
सैफ पर कैसे हुआ हमला?
सैफ अली खान पर हमले के बाद एफआईआर में मेड ने बयान दिया कि वो पिछले चार सालों से सैफ के घर पर नर्स के तौर पर काम कर रही थीं। उन्होंने बताया कि हमला उस समय हुआ जब वो रात करीब दो बजे जागी और उन्होंने देखा कि जेह के कमरे में बाथरूम की लाइट जल रही थी और दरवाजा खुला था। मेड ने सोचा कि करीना शायद बच्चे से मिलने आई होंगी, लेकिन जब कुछ गड़बड़ी महसूस हुई तो वो उठीं और देखा कि एक आदमी बाथरूम से बाहर निकला था और उसे धमकी दे रहा था। उस व्यक्ति के हाथ में हेक्सा ब्लेड और लकड़ी जैसी चीजें थीं। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई और मेड को चोटें आईं। घर के दूसरे सदस्य जब बाहर आए तो हमलावर भाग निकला।
लेकिन सवाल ये उठता है कि इस हमले में जिस चाकू का इस्तेमाल किया गया, वो कहां से आया? क्या हमलावर ने जानबूझकर चोरी की नीयत से ये हमला किया था या कोई और वजह थी? इसके अलावा इतनी बड़ी घटना के बावजूद करीना कपूर अपने पति के साथ अस्पताल क्यों नहीं गईं और सैफ अली खान को अस्पताल पहुंचाने के लिए तीसरे व्यक्ति को क्यों बुलाया गया? इन सवालों का जवाब अब तक नहीं मिला है।
हमलावर की पहचान पर सवाल
सैफ अली खान पर हमले के बाद पुलिस ने आरोपी शरीफुल को गिरफ्तार किया था। हालांकि उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके पिता ने दावा किया कि आरोपी वीजा लेकर भारत आया था और इस हमले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। आरोपी के पिता ने ये भी कहा है कि सीसीटीवी में दिख रहा शख्स उनका बेटा नहीं है और इस मामले में और भी कड़ियां हैं जिनके बारे में अब तक किसी को नहीं पता है।
सीसीटीवी को लेकर फंसा पेंच
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
2 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
3 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
4 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
18 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
19 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines