Bigg Boss OTT 3 Contestants List: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में इस बार कौन आएगा अभी तक इसका जवाब नहीं मिल पाया है। हर दिन कंटेस्टेंट्स की नई लिस्ट सामने आती है। वहीं, अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब शो में एक एक्स विनर भी दिखाई दे सकता है। दरअसल, अब बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का नाम भी शो के लिए सामने आ रहा है। लेकिन आज से पहले तो कभी ऐसा नहीं हुआ कि बिग बॉस का विजेता शो में दोबारा कंटेस्टेंट बनकर आया हो ।
क्या विनर फिर करेंगे शो में पार्टिसिपेट?
ऐसे में क्या इस बार शो का ये रूल भी बदल जाएगा? अगर आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा है तो हमारे पास इसका जवाब है। सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि मुनव्वर फारूकी की ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में शामिल होने की खबर कहां से उड़ रही हैं। दरअसल, खुद मुनव्वर फारूकी ने अब बिग बॉस के सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मुनव्वर शो के सेट पर दिखाई दे रहे हैं। स्टेज से अपनी तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर मुनव्वर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। हालांकि, ये भी हो सकता है कि कॉमेडियन शो में बस गेस्ट बनकर आएं।
बिग बॉस ओट 3 की पहली झलक आई सामने
शो के लिए सामने आए 2 नए नाम
वहीं, बात बाकी कंटेस्टेंट्स की करें तो ऐसी खबरें हैं कि शो के होस्ट अनिल कपूर के परिवार की दो लेडीज भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। अंशुला कपूर और महीप कपूर को शो के लिए अप्रोच किए जाने की खबरें हैं। हालांकि, अभी तक उनके नाम कन्फर्म नहीं हुए हैं। इनके अलावा टीवी एक्ट्रेस अंजुम फकीह (Anjum Fakih) का नाम भी शो के लिए सामने आ रहा है। अंजुम को शो ‘कुंडली भाग्य’ से टीवी पर पहचान मिली है।
यह भी पढ़ें: OTT पर दिखी सर्वाइवल की रेस, जान बचाने की खातिर किसी ने खाया चूहा तो कोई फ्रीजर में रह गया बंद
ये लोग भी हो सकते हैं शो में शामिल
वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस सना मकबूल भी बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा हो सकती हैं। विशाल पांडे और ‘इमली’ फेम साई केतन राव के भी शो में शामिल होने के चर्चे हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट के नाम पर मुहर नहीं लगी है। 21 जून को ही इस राज से पर्दा उठेगा। तब तक हर रोज एक नया नाम सामने आएगा और हर रोज इस लिस्ट में बदलाव होंगे।
संबंधित खबरें
418 Hindi Trailer: 'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी; जानें रिलीज डेट
11 mins ago'मैं 20 की उम्र से टैक्स भर रही…', रकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
55 mins agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान, पत्नी संग शेयर की वेडिंग फोटो
2 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर
2 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
2 hrs agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
3 hrs agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
4 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
13 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
18 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines