Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट ने फिर रचाई शादी, 1 महीने पहले किया था निकाह

Bigg Boss OTT 3 Contestant: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने एक बार फिर अपने पति से शादी कर ली है। जी हां करीब 1 महीने पहले एक्ट्रेस ने निकाह किया था।

Sana Sultan Wedding Reception

Sana Sultan Wedding Reception

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Contestant: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सना सुल्तान ने करीब एक महीने पहले अपने निकाह की खबर से हर किसी को हैरान कर दिया था। सना ने अचानक शादी करने का फैसला लिया और मोहम्मद वाजिद को अपना शौहर बना लिया। अब सना ने मुंबई में शादी की सभी रस्मों के साथ एक बार फिर शादी की और अपने दोस्तों और करीबियों के लिए शादी का रिसेप्शन रखा जिसमें कई सितारे और सेलेब्स नजर आए। इस दौरान सना के दोस्त रैपर नैजी भी शामिल हुए। इस नए जोडे़ को हर कोई बधाई देने पहुंचा।

सना सुल्तान लग रही थीं खूबसूरत

शादी के जोड़े में सना सुल्तान काफी खूबसूरत लग रही थीं। वो एकदम दुल्हन की तरह तैयार हुई थी। साथ ही सना के पति मोहम्मद वाजिद भी इस दौरान एक दूल्हे की तरह शेरवानी और सिर पर पगड़ी के साथ नजर आए। सना सुल्तान ने रिसेप्शन से पहले शादी की सभी रस्मों की पिक्चर्स और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए। उन्होंने मेहंदी की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर कीं। सना के वेडिंग रिसेप्शन में कई सितारे और सेलेब्स नजर आए। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के रनर अप रैपर नैजी भी नजर आए। इस दौरान उन्होंने नए जोड़े के साथ काफी मस्ती भी की।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सना सुल्तान ने एक महीने पहले किया था निकाह

सऊदी अरब के मदीना में अपने मंगेतर मोहम्मद वाजिद के साथ करीब 1 महीने पहले सना सुल्तान ने निकाह किया था। सना सुल्तान ने अपनी निकाह की तस्वीरों के साथ एक भावुक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी खुशी और आभार जाहिर किया। पोस्ट की शुरुआत उन्होंने कुछ इस तरह से की थी, ‘अल्हम्दुलिल्लाह, मुझे ये बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मुझे मदीना की पवित्र भूमि पर अपने जीवन के सबसे अद्भुत इंसान मेरे वाजिद जी और मेरे ‘विटामिन डब्ल्यू’ के साथ निकाह करने का मौका मिला। प्यारे दोस्तों से लेकर जीवनसाथी तक, हमारा सफर हमेशा प्यार, धैर्य और विश्वास का प्रतीक रहा है।’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ