Bigg Boss 18: Avinash Mishra का 'खेला' खत्म, Eisha Singh संग रिश्ते पर हुए एक्सपोज
Edited By Himanshu Soni

Avinash Mishra Exposed
Edited By Himanshu Soni

Avinash Mishra Exposed
Bigg Boss 18 Avinash Mishra Exposed: ‘बिग बॉस 18’ में अविनाश मिश्रा का गेम अब ऑडियंस के सामने एक्सपोज होते हुए नजर आ रहा है। जी हां अविनाश और ईशा सिंह के रिश्ते को लेकर पिछले काफी समय से सवाल उठ रहे थे और अब एक बार फिर अविनाश से इस पर कई सवाल किए गए जिसके जवाब उन्होंने दिए। सबसे पहले तो आपको बता देते हैं कि हम यहां पर बात कर रहे हैं बिग बॉस के एक नए टास्क की, जिसका प्रोमो मेकर्स ने शेयर किया है। इस प्रोमो में न्यूज एंकर श्वेता सिंह नजर आ रही हैं बिग बॉस के घर के अंदर। वो यहां अविनाश मिश्रा से कुछ तीखे सवाल पूछती हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
प्रोमो में सबसे पहले श्वेता सिंह पूछती हैं कि मिश्रा जी और सिंह साहब के बीच क्या चल रहा है। इस पर अविनाश कहते हैं कि वो मेरी बहुत अच्छी फ्रेंड है। इसके बाद श्वेता पूछती हैं कि सिर्फ फ्रेंड ही है। ऐसा कुछ नहीं है जैसा सभी लोग कह रहे हैं। लोगों को बहुत कन्फ्यूजन हो रहा है कि अविनाश और ईशा में क्या चल रहा है। आप ये भी कहते हुए नजर आए कि ईशा मुझे बहुत अच्छी लगती है। इस पर अविनाश ने यू-टर्न लिया और कहा कि मैं उसे पसंद करता हूं लेकिन एक दोस्त की तरह। इसके बाद श्वेता सिंह कहती हैं कि आपकी बाहर गर्लफ्रेंड नहीं है। इस पर अविनाश कहते हैं कि जी हां मैं सिंगल हूं। इसके बाद एंकर कहती हैं कि सोशल मीडिया पर आपका एक लड़की के साथ नाम काफी जोरो-शोरो से चल रहा है। आप कह रहे हो कि वो सब फेक खबरें हैं।
#BiggBoss18 promo #Shweta ke tikhe sawal #AvinashMishra se https://t.co/vTV8i5Dsf4
— BiggBoss24x7 (@BB24x7_) December 3, 2024
हैरानी वाली बात ये है कि अविनाश बार-बार ईशा सिंह को अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए आए हैं। जिसपर ईशा ने तो ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं दिया कभी लेकिन अपनी फीलिंग्स को लेकर अविनाश ने यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने अब ईशा को अपनी दोस्त कहा है। यानी साफ है कि अविनाश गेम में अपना एक प्यार वाला एंगल बनाने की कोशिश कर रहे थे। उनकी बातों से तो कुछ यही लग रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: