हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Digvijay Rathee को Elvish Yadav के दोस्त ने बताया दोगला, Rajat Dalal से पंगा लेना पड़ा भारी!

Lovekesh Kataria on Bigg Boss 18 Contestant Digvijay Rathee: ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी पर अब एल्विश यादव के दोस्त और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के कंटेस्टेंट लवकेश कटारिया भड़क गए हैं।

विज्ञापन
Lovekesh Kataria Lashes out on Bigg Boss 18 Contestant Digvijay Rathee

Lovekesh Kataria on Bigg Boss 18 Contestant Digvijay Rathee: टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 18’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में जहां एक ओर दोस्ती की बातें होती हैं, वहीं खेल के दौरान रिश्ते कब बदल जाते हैं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। इस सीजन में भी कई बार ऐसा देखा गया जब दोस्त अचानक दुश्मन बन गए। इसका जीता-जागता उदाहरण है रजत दलाल और दिग्विजय राठी की दोस्ती। दिग्विजय राठी ने हाल ही में शो में रजत दलाल की फैमिली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। अब उनके इस दावे पर एल्विश यादव के दोस्त लवकेश कटारिया का बयान आया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

दिग्विजय पर भड़के लवकेश कटारिया 

लवकेश कटारिया ने अपने व्लॉग में फैंस से कहा कि ‘भाई मुझे दोगले लोगों के बारे में बात करते हुए बड़ा मजा आता है, तो जो बिग बॉस के घर के अंदर एक नए कंटेस्टेंट गए थे जिसे रजत दलाल अपना भाई मान रहा था। वो घर के अंदर रजत की फैमिली के बारे में बाते कर रहा है, उसके मैडल के बारे में कह रहा है। अरे तुझे पता है क्या कि कौन किसके पास रह पा रहा है या फिर नहीं। फिर कह रहा है कि मेरे साथ कशिश कपूर ने गलत किया। इस जैसे शख्स के साथ ऐसा ही होना चाहिए।’

दिग्विजय राठी और रजत में हुआ झगड़ा 

हाल ही में शो में दिग्विजय राठी और रजत दलाल की दोस्ती को नजर लग गई है। शो में अब दिग्विजय करणवीर के साथ नजर आ रहे हैं और रजत पर एक के बाद कई हमले कर रहे हैं। दिग्विजय राठी ने शो में बातचीत करते हुए खुलासा किया कि रजत दलाल अपने परिवार के साथ नहीं रहता है वो गुजरात में रहता है, क्योंकि उसे लगातार धमकियां मिलती है। दिग्विजय की इस बात पर शिल्पा ने कहा कि आप रजत से अपना मामला सुलझा क्यों नहीं लेते, वो आपका काफी अच्छा दोस्त है। इस पर दिग्विजय कहते हैं कि हम कभी बाहर पर्सनली नहीं मिले हैं और फोन पर भी हम बहुत कम बार ही मिले हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai के नाम के आगे से हटा बच्चन सरनेम, फैंस को लगा झटका!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola