हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3: Armaan Malik को शो से नहीं किया गया बाहर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक द्वारा विशाल को थप्पड़ मारने के बाद भी उनपर कोई एक्शन नहीं लिया गया है। अरमान मलिक को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर बिग बॉस के इस फैसले को भी लोग अनफेयर बता रहे हैं। क्या कुछ हुआ वीकेंड का वार एपिसोड में जानिए।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में इन दिनों बवाल मचा हुआ है। अरमान ने जब से विशाल को थप्पड़ जड़ा है तब से सोशल मीडिया पर भी काफी अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिल रहे थे। लोग ये जानना चाहते थे कि घर का रूल ब्रेक करने के चलते क्या अरमान मलिक को घर से बेघर किया जाएगा। ऐसे में वीकेंड का वार के एपिसोड में बिग बॉस के मेकर्स के फैसले को दिखाया गया।

अरमान मलिक नहीं हुए घर से बेघर

अरमान मलिक ने जिस तरह से लड़ाई के दौरान विशाल को थप्पड़ मारा था वो बहुत गलत था। फाइट के दौरान वीकेंड का वार एपिसोड में अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद बिग बॉस ने कन्फेशन रूम में लवकेश कटारिया, दीपक चौरसिया और रणवीर शौरी को बुलाया। इस तीनों से इस वाक्य को लेकर पूछा गया। इन तीनों ने आपस में बात करने के बाद कहा कि अगर स्पेशल केस इस तरह से हुआ है तो अरमान को घर से बेघर नहीं करना चाहिए।

अनिल ने सभी घरवालों से पूछा

अनिल कपूर ने सभी कंटेस्टेंट्स से भी एक-एक कर पूछा गया कि क्या अरमान मलिक ने जो किया है वो सही है? इस पर नैजी को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स ने कहा कि अरमान की जगह कोई और होता तो उसका हाथ भी उठ जाता। शो के होस्ट अनिल कपूर भी यहां पर घर की लड़कियों से पूछते हुए नजर आए। घर की सभी महिला कंटेस्टेंट्स ने कहा कि अगर उनके बारे में यही बात बोली जाएगी तो उनके परिजन भी इसी तरीके से गुस्सा होंगे और अरमान मलिक जैसे ही वो भी हाथ उठा सकते हैं। एक तरह से अनिल कपूर अरमान मलिक के थप्पड़ मारने को जस्टिफाई करते हुए नजर आए।

विज्ञापन

पूरे शो के लिए नॉमिनेट हुए अरमान

बिग बॉस के मेकर्स ने अरमान को इस गलती के लिए घर से बेघर तो नहीं किया लेकिन अरमान मलिक को पूरे शो के लिए घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है।

अनिल कपूर ने कहा घर का हुआ रूल ब्रेक

अनिल कपूर ने कंटेस्टेंट्स से कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर हाथ उठाना किसी को भी अलाउड नहीं है। ये एक रूल ब्रेक है और ऐसा करना पूरी तरह से गलत है। लेकिन क्योंकि घरवालों ने अरमान मलिक के एक्शन को कहीं ना कहीं जस्टिफाई किया इसलिए उन्हें शो से बाहर नहीं किया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola