Armaan Malik Slapped Vishal Pandey: बिग बॉस ओटीटी 3 ( Bigg Boss OTT 3) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। वीकेंड का वार एपिसोड में अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच काफी घमासान देखने को मिला है। खबर आ रही है कि अरमान मलिक ने आग-बबूला होकर विशाल पांडे को थप्पड़ जड़ दिया है। विशाल पांडे पर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने उनकी दूसरी पत्नी को बुरी नजर से देखने का आरोप लगाया था जिसके बाद अरमान मलिक ने गुस्से में आकर विशाल पांडे को चांटा मार दिया।
विशाल पांडे को अरमान ने मारा थप्पड़
वीकेंड का वार एपिसोड में पायल मलिक अपने पति अरमान मलिक और सौतन कृतिका मलिक को सपोर्ट करने पहुंची। इसी बीच पायल मलिक उस बात का जिक्र कर देती हैं जो विशाल पांडे ने लवकेश कटारिया के कान में कही थी। दरअसल विशाल पांडे ने लवकेश को कहा था कि कृतिका भाभी बहुत सुंदर हैं।
बस इसी बात पर पायल ने विशाल पर कृतिका को बुरी नजर से देखने का बड़ा आरोप लगाया। हालांकि विशाल ने अपनी तरफ से डिफेंड करने की खूब कोशिश की लेकिन ना तो शो के होस्ट अनिल कपूर ने उनका साथ दिया और अरमान-कृतिका ने भी उनकी एक ना सुनी।
थप्पड़ मारने की क्या रही वजह?
अरमान मलिक के विशाल पांडे को थप्पड़ मारने की वजह रही उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक, जिनके बारे में विशाल पांडे ने लवकेश कटारिया को एक बात कही। अरमान इस बात से काफी खफा नजर आए। किसी का उनकी दूसरी पत्नी पर यूं टिप्पणी करना अरमान को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और उन्होंने विशाल से लड़ाई करते हुए उन्हें चांटा मार दिया।
शो से बाहर होंगे अरमान मलिक?
खबरों की मानें तो अरमान मलिक के विशाल पांडे को यूं थप्पड़ मारने के बाद बाकी कंटेस्टेंट्स भी काफी डर गए। जहां विशाल पांडे काफी रोते हुए नजर आए वहीं दूसरे कंटेस्टेंट्स ने अरमान की इस हरकत की निंदा की। अगर ये खबर बिल्कुल सच साबित होती है तो अरमान मलिक को बिग बॉस के घर से बेघर किया जा सकता है। बिग बॉस के घर में किसी को हाथ लगाना सख्त मना है। अगर अरमान मलिक ने ऐसा किया है तो मेकर्स उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
6 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
9 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
14 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines