बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी काफी कुछ झेला है। इन सबके बाद भी इन सितारों ने अपने सपनों को पूरा कर ऑडियंस के दिल में अपनी जगह बनाई। आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने महज 17 साल की उम्र में शादी कर ली थी। वहीं उन्होंने अपने बेटे की किडनैपिंग का दर्द भी झेला और अब 61 साल की उम्र में नेशनल टीवी पर कमबैक किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 19 फेम कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद की। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी एक्ट्रेस की दुखभरी कहानी सुनकर इमोशनल हो गए थे। चलिए आपको भी एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हैं।
यह भी पढ़ें: नेशनल टीवी पर जला चेहरा, कम फीस पर छलका दर्द; 6 साल की उम्र से संघर्ष कर रही कौन हैं ये एक्ट्रेस?
कुनिका की लाइफ का डार्क फेज
कुनिका सदानंद ‘बिग बॉस 19’ में छाई हुई हैं। शो में बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले काफी स्ट्रॉन्ग दिख रही हैं। हाल ही में हुए शो के वीकेंड का वार में कुनिका के बेटे अयान नजर आए। स्टेज पर सलमान खान के सामने अयान ने अपनी मां कुनिका के बारे में कुछ ऐसी बातें बताई कि हर कोई इमोशनल हो गए। अयान ने कुनिका की लाइफ के डार्क फेज की बातें पब्लिक के सामने शेयर की।
पैसों की तंगी में भी लड़ी कानूनी जंग
अयान ने बताया कि कुनिका अपनी लाइफ में हमेशा हैप्पी लाइफ चाहती थीं क्योंकि उन्हें पहले ये सब नहीं मिला। 17 साल की उम्र में उन्होंने घरवालों के खिलाफ जाकर भागकर शादी की थी। हालांकि शादी ज्यादा चल नहीं पाई और आखिर में टूट गई। इस शादी से उनका एक बेटा भी हुआ। कम उम्र में जिसका किडनैप हो गया था। उस दौरान एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा और वो अपने बेटे को पाने के लिए रोज मुंबई से दिल्ली सफर करती थीं। बेटे की कस्टडी लेने के लिए एक्ट्रेस ने पैसों की तंगी के बाद भी लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। इसका फल एक्ट्रेस को मिला और उन्हें उनका बेटा वापस मिल गया।
सलमान खान भी हो गए इमोशनल
एक्ट्रेस की ये कहानी सुनकर बॉलीवुड स्टार सलमान खान के भी आंसू छलक पड़े। वहीं कुनिका ने शो में भी अपने रिश्ते को लेकर एक बार कंटेस्टेंट्स से बात की थी। उन्होंने बताया था कि मैंने अपने रिश्ते को 27 साल तक छुपाया था। अब मुझे इस बारे में बात करके वाकई काफी अच्छा लग रहा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के ‘वीकेंड का वार’ में होगा बड़ा ट्विस्ट, इस हफ्ते भी नहीं होगा कोई बेघर!
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
1 hr agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
4 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
5 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
6 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
8 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
10 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
11 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
12 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines