Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Promo: बिग बॉस पर बायस्ड होने का हमेशा आरोप लगता रहा है। इसका सबूत इस सीजन में बखूबी देखने को मिल रहा है। हाल ही में इसका एक और सबूत सामने आया है, जब मेकर्स ने रातों रात शो का प्रोमो ही बदल दिया। दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन से जुड़ा प्रोमो मेकर्स ने बीती रात जारी किया। सुबह होते ही मेकर्स ने प्रोमो बदल दिया। इसी के साथ दो लाइन जोड़ दी गई जिसमें दिग्विजय के हवाले से जो बोला गया है, उससे करणवीर मेहरा और चुम दरांग की गेम पर काफी निगेटिव असर पड़ सकता है क्योंकि यहां प्रोमो में करणवीर को सॉरी बोलते हुए दिखाया गया है। यहां प्रोमो आप खुद देख सकते हैं।
पहले जारी हुआ था यह प्रोमो
बिग बॉस 18 की तरफ से बीती रात वीकेंड का वार का प्रोमो जारी किया गया जिसमें सलमान खान दिग्विजय राठी से कहते हुए दिख रहे हैं कि किसी ने नहीं सोचा था कि आप इतनी जल्दी बाहर हो जाओगे। अभी भी आंखें भर आई हैं। इसके बाद सलमान, दिग्विजय से पूछते हैं कि बॉटम 6 में आप कैसे आ गए? इस पर दिग्विजय कहते हैं, ‘लोग यहां बहुत जल्दी बदल जाते हैं।’
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee कैसे बने रियलिटी शोज के स्टार? नेटवर्थ जान आपको भी लगेगा झटका!
प्रोमो में आगे सलमान चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर से पूछते हैं कि उन दोनों ने श्रुतिका से क्यों नहीं कहा कि दिग्विजय अपने ग्रुप का है, उसे बचा लो। चुम का फोकस सिर्फ यही था कि रैंकिंग में करणवीर मेहरा को नंबर वन पर होना चाहिए था। आपको बता दें कि इस प्रोमो को रातों रात मेकर्स ने बदल दिया। जो नया प्रोमो सामने आया है, उसमें करणवीर मेहरा को गलत ठहराते हुए दिखाया जा रहा है।
दूसरे प्रोमो में करण ने मांगी माफी
नए प्रोमो में सलमान खान और दिग्विजय की वह बातचीत है लेकिन बाद में सलमान उनसे पूछते हैं कि आपके एविक्शन के लिए कौन कौन यहां जिम्मेदार है? इस पर दिग्विजय करणवीर और चुम का नाम लेते हुए दिखते हैं। प्रोमो में दिग्विजय कहते हैं, ‘करण और चुम जिम्मेदार हो सकते हैं। मुझे पता था कि मेरे बारे में जब बारी आएगी स्टैंड लेने की तब कोई नहीं बोलेगा।’ इसके बाद करणवीर नेशनल टीवी पर दिग्विजय को सॉरी बोलते हैं।
सलमान खान करणवीर से कहते हैं कि अब क्या फायदा है आपका सॉरी बोलने का? हैरानी की बात यहां ये है कि बीती रात मेकर्स ने अलग प्रोमो जारी किया और फिर सुबह होते ही उसे बदल दिया। इस नए प्रोमो को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि मेकर्स जानबूझकर दिग्विजय के एविक्शन में करणवीर और चुम को दोषी ठहराने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि जो दूसरा प्रोमो जारी हुआ यह उसमें यह पता नहीं चल पाया है कि करण सॉरी किस बात पर बोल रहे हैं लेकिन जिस तरीके से दिखाया गया उससे लोगों का कहना है कि दोषी वही लग रहे हैं।
करण को जानकर ठहराया गया जिम्मेदार?
आपको बता दें कि वीकेंड का वार में जब जब सलमान खान आए हैं, हर बार उन्होंने करणवीर मेहरा की किसी न किसी वजह से क्लास लगाई है। यूजर्स का कहना है कि मेकर्स जानकर करणवीर पर सवाल उठा रहे हैं और उनका गेम खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि इस प्रोमो को देखने के बाद यूजर्स भी काफी शॉक्ड हैं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
33 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
5 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines