हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 18: घरवालों पर दिखा एकता कपूर का 'तांडव', विवियन डीसेना को मिला रियलिटी चेक

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: सलमान खान इस वीकेंड का वार को होस्ट करते नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह पर टीवी की क्वीन एकता कपूर इस शो को होस्ट करते हुए दिखाई देंगी।

विज्ञापन
Ekta Kapoor.

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। इस हफ्ते घरवालों के बीच खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिले। यही वजह है कि दर्शक भी वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पिछले तीन हफ्ते से सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि इस हफ्ते फैंस को झटका लग सकता है क्योंकि आज रात वीकेंड का वार में सलमान नहीं बल्कि टीवी की क्वीन एकता कपूर घरवालों को रियलिटी चेक देते हुए दिखाई देंगी। हाल ही में शो से जुड़ा प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एकता कपूर विवियन डीसेना और रजत दलाल की क्लास लगाते हुए दिखाई दे रही हैं।

एकता कपूर ने घरवालों की लगाई क्लास

बिग बॉस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट देने वाले फैन पेज बिग बॉस ‘द खबरी’ ने देर रात एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एकता कपूर वीकेंड का वार होस्ट करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले विवियन डीसेना को अपने निशाने पर लिया।

उन्होंने एक्टर की क्लास लगाते हुए कहा, ‘विवियन मैंने आपको लॉन्च किया था तो इतना हक तो मेरे पास है कि मैं आपसे कुछ सवाल पूछ सकती हूं। अगर आपने 8-10 साल काम किया है तो क्या.. तो क्या घर के सब लोग आपको सिर पर चढ़ा दें?’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में पार हो रही हदें, युवाओं को क्या मैसेज देना चाहते हैं मेकर्स?

चाहत पांडे पर भड़कीं एकता कपूर

एकता कपूर की बात सुनकर विवियन डीसेना कहते हैं कि उन्होंने ऐसा कभी बिल्कुल नहीं कहा है। इस पर एकता कपूर उन पर भड़कती हुए कहती हैं, ‘तो फिर काम का घमंड आप किसको दिखा रहे हैं? विवियन घर की बातचीत से दूर रहता है। अगर आपको ऐसा ही करना था तो आप 8 साल बाद बिग बॉस के घर में क्यों आए हैं? मैं इस मुद्दे को इसलिए उठाना चाहती हूं कि जो मुझे बहुत बुरी तरह से चुभ रहा है।’

विज्ञापन

इसके बाद एकता, चाहत पांडे को निशाने पर लेते हुए कहती हैं, ‘नेशनल टीवी पर एक लड़की को ऐसा बोला। लेकिन आप मुझसे ऐसे क्यों बात कर रहे हैं, मैं एक लड़की हूं तो मैं आपको बता दूं कि आप यहां एक खिलाड़ी हैं। आप सारी औरतों के लिए बात करती हैं लेकिन खुद के लिए लड़ी हैं।’

रजत दलाल पर भी भड़कीं टीवी क्वीन

इसके बाद एकता कपूर ने रजत दलाल की क्लास भी लगाई। उन्होंने कहा, ‘अविनाश आपसे छोटा है कि आप उसके सामने खड़े हो रहे हो और सीना तान रहे हो। आप कोई बड़े तोप नहीं बन रहे हो आप सिर्फ अपना दबाव दिखा रहे हो। आपने अगर आज मेरे पिताजी का नाम लिया होता तो मैं घर के अंदर आती आपको समझाने और सिखाने की क्या मतलब होता है इस बात का।’ प्रोमो देखने के बाद घरवाले भी वीकेंड का वार के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola