Bigg Boss Top 5: बिग बॉस 18 के खत्म होने में अब बस 1 हफ्ते का ही समय बचा हुआ है। शो का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होना है, ऐसे में शो के टॉप 5 को लेकर अब अटकलें लगना शुरू हो गया है। हाल ही में शो में श्रुतिका अर्जुन का एविक्शन देखने को मिला। अब वीकेंड का वार पर चाहत पांडे भी बेघर हो गई हैं। यानी बिग बॉस के इस सीजन को टॉप 7 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। हालांकि अब भी शो के टॉप 5 में एक जगह पर पेच फंसा हुआ है। जी हां, एक पॉजिशन को लेकर कांटे की टक्कर मिलने वाली है, जिसमें ईशा सिंह के साथ ‘खेला’ हो सकता है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
टॉप 5 के समीकरण क्या?
शो में फिलहाल 7 कंटेस्टेंट्स बचे हैं लेकिन फिनाले से पहले एक या दो कंटेस्टेंट्स को मिड वीक में ही बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। शो में टॉप 5 को लेकर अब अटकलें शुरू हो गई हैं। हर कोई अपने-अपने हिसाब से टॉप 5 बता रहा है। हालांकि 4 कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो हर किसी की लिस्ट में मौजूद हैं।
ऐसे में शो के टॉप 4 कंटेस्टेंट्स तो साफ-साफ नजर आ रहे हैं। अविनाश, करणवीर, विवियन और रजत चारों कंटेस्टेंट्स ही फिनाले और टॉप 4 में जगह बनाने के लिए सबसे ऊपर माने जा रहे हैं। हालांकि जो मामला फंस रहा है वो पांचवे नंबर को लेकर है। यानी टॉप 5 में एक जगह को लेकर फिलहाल कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
ईशा सिंह के साथ कैसे होगा खेला?
शो में मौजूद चारों लड़के फिलहाल टॉप 4 में जगह बनाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन एक जगह पर कौन सी लड़की आएगी, इसे लेकर भी अब कयास लगाए जा रहे हैं। ईशा सिंह के साथ आखिरी समय में खेला होना अब लगभग तय जाना जा रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि शुरुआत में तो ईशा सिंह को लेकर कहा जा रहा था कि वो फाइनलिस्ट बनने की सबसे मजबूत दावेदार हैं लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ता चला गया, ईशा सिंह के हाथों से गेम जैसे फिसलता चला गया।
ईशा सिंह से ऊपर अब गेम में शिल्पा और शिल्पा से ऊपर चुम को देखा जा रहा है। यानी अगर टॉप 5 की बात करें तो चुम को इस वक्त सबसे बड़ा दावेदार कहा जा रहा है, जिससे ईशा सिंह का एविक्शन पक्का हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: 60 लाख की फिल्म ने कमाए 2.5 करोड़, देखकर हर किसी ने पकड़ा माथा!
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines