Bigg Boss 18 Salman Khan Bashed Avinash Mishra: ‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड का वार पर इस हफ्ते सलमान खान अपने पुराने अंदाज में नजर आए। सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। अपने मजाकिया अंदाज में उन्होंने करणवीर, शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती पर पूरे घर को चेतावनी दे दी है। इसके अलावा सलमान खान ने अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की भी क्लास लगाई है। क्या कुछ हुआ है वीकेंड का वार पर, चलिए आपको बताते हैं।
सलमान ने अविनाश की लगाई क्लास
वीकेंड का वार पर दिग्विजय राठी और अविनाश के बीच एक टास्क हो रहा था जिसमें चाहत पांडे ने दिग्विजय को चुना और वो अविनाश के बारे में अपनी राय शेयर कर रही थीं। चाहत ने कहा कि अविनाश से विवियन कहें कि बर्तन धोने हैं तो वो चाट-चाट कर बर्तन साफ करेंगे। जिसके बाद अविनाश चाहत को गंवार कहते हैं। सलमान इस पर काफी भड़क गए। भाईजान ने अविनाश से कहा कि गंवार क्या है, ये कैसी भाषा है। ये क्या बदतमीजी कर रहे हो। इस पर अविनाश कहते हैं कि ये जो हरकत कर रही है ये क्या पढ़ा लिखा इंसान करेगा। इस पर सलमान कहते हैं कि अच्छा आप पढ़े-लिखो हो।
ईशा पर भड़के सलमान खान
शो में रविवार का एपिसोड भी काफी मजेदार होने वाला है। होस्ट सलमान ने ईशा सिंह की भी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने पूछा कि आखिर वो राशन को लेकर अविनाश मिश्रा के पीछे क्यों पड़ी थीं? सलमान ने ईशा से पूछा कि आखिर वो अविनाश से चाहती क्या हैं?
करणवीर-रजत ने किया एक दूसरे को रोस्ट
इसके अलावा घर के अंदर मेहमान आएंगे, जो घरवालों को एक-दूसरे को रोस्ट करने का टास्क देंगे। घर में होने वाले इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को रोस्ट करेंगे। इसमें रजत दलाल और करणवीर ने हिस्सा लिया। करणवीर ने रजत की दोस्ती पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये हर किसी के जाने पर बहाते हैं आंसू, फिर भी इनके दोस्त इनकी दोस्ती पर कहते हैं आ थू। इसके बाद रजत भी करणवीर पर अटैक करते हैं और अपनी तरफ से उन्हें मीन बातें बोलकर रोस्ट करते हैं।
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma ने Rekha से किया Amitabh Bachchan का जिक्र, एक्ट्रेस बोलीं- मुझसे पूछिए एक-एक डायलॉग याद है
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
25 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
5 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines