Bigg Boss 18 की कंटेस्टेंट Laughter Chefs 2 में आएंगी नजर, Karanveer Mehra ने मुंह से निकलवाया?

Bigg Boss 18 Contestant in Laughter Chefs 2: ‘बिग बॉस 18’ के घर में एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं जिन्हें कलर्स के दूसरे शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 का हिस्सा बनना है।

बिग बॉस 18

बिग बॉस 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Contestant in Laughter Chefs 2: कलर्स के रिएलिटी शो बिग बॉस 18 में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में राशन की कमी को लेकर खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं जिससे शो को काफी लाइमलाइट मिल रही है। कुछ कंटेस्टेंट्स की शो में बिल्कुल भी बन नहीं रही है जिसके चलके उनमें रोज किसी ना किसी बात को लेकर क्लेश देखने को मिल रहा है। लेकिन इसी बीच एक ऐसी कंटेस्टेंट भी हैं जिन्हें कलर्स के दूसरे शो लाफ्टर शेफ्स का हिस्सा बनना है, वो भी एक कंटेस्टेंट के ही तौर पर। आखिर कौन हैं वो कंटेस्टेंट, चलिए आपको बताते हैं।

‘लाफ्टर शेफ्स’ के अगले सीजन का इंतजार

अब ये बात तो आप जानते ही होंगे कि खाना बनाते बनाते मौज मस्ती करने वाला शो लाफ्टर शेफ्स के पहले सीजन को ऑडियंस को कितना ज्यादा प्यार मिला था। शो में कॉमेडियन भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी ने अपनी कॉमेडी से चार चांद लगा दिए थे। इसके अलावा शो में करण कुंद्रा, अर्जुन बिजलानी, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, अली गोनी और राहुल वैद्य को भी खूब पसंद किया गया था।

विज्ञापन

‘बिग बॉस 18’ के शुरु होते ही चैनल ने मुश्किल फैसला लेते हुए इस शो के पहले सीजन को खत्म कर दिया था। हालांकि फैंस चाहते थे कि ये शो फिलहाल खत्म ना हो लेकिन चैनल ने शो में नए चेहरे लाने की बात कहते हुए शो के पहले सीजन को खत्म कर दिया था। अब इस शो का अगला सीजन ‘बिग बॉस 18’ के खत्म होते ही दिसंबर-जनवरी से फिर से शुरू हो सकता है।

शिल्पा शिरोडकर बनना चाहती हैं हिस्सा

‘बिग बॉस 18’ के लाइव फीड में शिल्पा शिरोडकर और चुम दरांग एक साथ खाना बना रहे थे कि तभी शिल्पा ने कहा कि हम लोग अगर एक साथ कहीं और खाना बनाएं तो हमें किसी और की जरूरत ही नहीं होगी। शिल्पा की इस बात पर चुम मुस्कुराने लगती हैं। इसके बाद करणवीर मेहरा वहां आते हैं और शिल्पा से कहते हैं कि तुम लोग ‘लाफ्टर शेफ्स’ में चले जाओ। करणवीर की इस बात पर शिल्पा कहती हैं कि हां मैं शो में एक कंटेस्टेंट के तौर पर जाना चाहती हूं। कितना मजा आएगा हंसते-हंसते खाना बनाने में। शिल्पा ने साफ किया कि वो लाफ्टर शेफ्स में जाना चाहती हैं। अब शो के अगले सीजन के आते ही क्या हमें शिल्पा भी उसमें नजर आने वाली हैं, ये बड़ा सवाल है जिसका जवाब वक्त ही दे पाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ