Bigg Boss 18 Enemy: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 अपने 50 दिन पूरे कर चुका है। कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच पहले दिन से दोस्ती बनी हुई है लेकिन अब घरवालों के रिश्ते सामने आने लगे हैं। गेम के लिए यह घरवाले अपने समीकरण बदलने में बिल्कुल नहीं चूक रहे। आलम ये है कि घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती से ज्यादा दुश्मनी छाई चर्चा में है। उनके बीच में आए दिन झगड़े देखने को मिल रहे हैं। आज हम आपको 5 ऐसे कंटेस्टेंट्स के बारे में बताएंगे जो दुश्मनी की बदौलत घर में टिके हुए हैं। शायद बाहर निकलने बाद वह एक-दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे कौन? इन 2 कंटेस्टेंट पर लटकी इविक्शन की तलवार!
कशिश कपूर
कशिश कपूर और दिग्विजय सिंह राठी बिग बॉस 18 के वाइल्ड कार्ड बनकर घर में आए थे। दोनों के बीच झगड़ा शो में आने से पहले से देखा जा रहा है। अपने पुराने शो की लड़ाई लेकर यह दोनों घर में आए और इनकी तू तू-मैं मैं अभी तक चल रही है। फैंस भी दोनों के झगड़े देखकर खूब एंटरटेन हो रहे हैं।
अविनाश मिश्रा
अविनाश मिश्रा की दुश्मनी घर में करणवीर मेहरा के साथ चल रही है। दोनों के बीच में झगड़ा शो की शुरुआत से देखने को मिल रहा है। अविनाश और करण एक-दूसरे की बातें तो दूर एक साथ बैठना भी पसंद नहीं करते। करण कई बार कहते हुए सुनाई दिए हैं कि अविनाश उनके दुश्मन हैं और वह इस दुश्मनी को शो के बाहर तक निभाएंगे।
तजिंदर बग्गा
तजिंदर पाल सिंह बग्गा वैसे तो घर में काफी शांत रहते हैं। उनकी आवाज उस वक्त सुनाई देती है, जब करणवीर पर कोई कटाक्ष करना हो। घर के अंदर उन्होंने करणवीर को अपना दुश्मन बनाया हुआ है। दोनों के बीच में कई बार तू तू-मैं मैं हो चुकी है। घर से बाहर आने के बाद शायद दोनों कभी नहीं मिलें।
दिग्विजय राठी
दिग्विजय सिंह राठी की वैसे तो दुश्मनी कशिश कपूर के साथ है लेकिन अविनाश मिश्रा के साथ उनकी बिल्कुल भी नहीं बनती है। दोनों के बीच में कई बार झगड़े हो चुके हैं। एक बार तो झगड़े में दिग्विजय को चोट भी लग गई थी। इनकी दुश्मनी देखकर तो यही लगता है कि शो से निकलने के बाद दोनों आपस में बात करना तो दूर मिलेंगे भी नहीं।
चाहत पांडे
चाहत पांडे हमेशा से कहती आई हैं कि वह इस घर में सोलो खेल रही हैं। अपने गेम के लिए उन्हें किसी की जरूरत नहीं है। हालांकि विवियन डीसेना से उनके झगड़े कई बार दर्शकों की अटेंशन ले चुके हैं। दोनों ही एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
42 mins ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
3 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
4 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
5 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
5 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
6 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
6 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
17 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines