Aviansh Mishra कैसे बने 'फुसकी बम'? इन 5 कारणों से गेम में फायर हुई कम

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा का गेम पहले से कमजोर पड़ गया है और वो अब बस फुसकी बम बनकर रह गए हैं। उनके गेम इस बदलाव के क्या कारण हैं, चलिए जानते हैं।

Bigg Boss 18 Avinash Mishra

Bigg Boss 18 Avinash Mishra File Photo

विज्ञापन

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में एक कंटेस्टेंट ऐसा है जिसकी एंट्री से ही सबको पता चल गया था कि ये शो में आग लगा देगा। हॉट बॉडी हो या फनी अंदाज, मिमिक्री का टैलेंट हो या गुस्से की आग, अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) में वो सारी खूबियां दिखाई दीं जो एक बिग बॉस कंटेस्टेंट को ट्रॉफी दिलवाने के लिए जरूरी हैं। शुरुआत में तो वो शो पर फायर बनकर रहे, लेकिन देखते ही देखते अविनाश का गेम ठंडा पड़ गया और वो ‘फुसकी बम’ साबित हो गए। चलिए जानते हैं इस फायर से फुसकी बम तक के ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे कौन-से 5 कारण हैं?

जनता का डर

पहले अविनाश मिश्रा ने दिखने के लिए सभी हदें पार पर दी थीं। एक वक्त पर उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स का खाना तक रोक दिया था। उनका अग्रेशन और उनके इस कदम ने सभी को चौंका दिया था। रातों-रात अविनाश मिश्रा विलेन बन गए थे। इसके बाद अविनाश को अपनी इमेज बचाने के लिए खुद को थोड़ा संभालना पड़ा। अब उन्हें जब भी गुस्सा आता है तो वो खुलकर एक्सप्रेस नहीं कर पाते और बैलेंस करने के चक्कर में शांत ही रह जाते हैं।

विज्ञापन

बार-बार लगे संगीन आरोप

शो के पहले ही हफ्ते में चुम दरांग (Chum Darang) के कारण अविनाश पर ये आरोप लग गया था कि उनके आस-पास महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इसके अलावा कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने भी शो में अविनाश पर वूमेनाइजर होने का ठप्पा लगा दिया। ऐसे में महिलाओं की ओर से उठ रही उंगलियों के कारण भी अविनाश थोड़े दब गए हैं।

प्यार पर फोकस

अविनाश का फोकस गेम से हिल चुका है और अब वो ईशा सिंह (Eisha Singh) के प्यार में डूबकर शो को भुला बैठे हैं। अविनाश की प्रायोरिटी गेम से बदलकर अब ईशा बन चुकी हैं। ऐसे में अब अविनाश सब कुछ छोड़कर बस ईशा को इम्प्रेस करने में लगे रहते हैं। वहीं, ऑडियंस को ऐसा लग रहा है जैसे अविनाश प्यार के साथ-साथ ट्रॉफी से भी हाथ धो बैठेंगे।

विज्ञापन

रिश्तों का बोझ

अविनाश मिश्रा शो की शुरुआत में इसलिए भी शाइन कर रहे थे क्योंकि वो अपनी मर्जी से चलते थे। उन्हें जिसके साथ रिश्ता रखना था वो रखते थे और हर टास्क में अपनी ही मनमानी करते थे। लेकिन ईशा ने उन्हें कुछ रिश्तों में बांधकर रख दिया है, जो उनके लिए बोझ बन गए हैं। जैसे विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को उन्हें सपोर्ट करना पड़ रहा है, जो उनके लिए मजबूरी जैसा है।

विज्ञापन

सीनियर्स का कॉम्प्लेक्स

एविएंश मिश्रा का गेम कमजोर पड़ने का सबसे बड़ा कारण है उनके मन का डर। जब भी कोई करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) या विवियन की तारीफ करता है तो अविनाश का कॉन्फिडेंस हिल जाता है। अगर कोई बाहर से आकर इन दोनों की तारीफ कर दे, तो अविनाश तुरंत जेलस हो जाते हैं और इसका असर उनके गेम पर पड़ता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ