'कॉलर पकड़ लूंगी…', अधूरी है शबाना आजमी की एक ख्वाहिश, जावेद अख्तर को लेकर कही बड़ी बात

शबाना आजमी अपने लेटेस्ट बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. उन्होंने पति जावेद अख्तर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद वह चर्चा में आ गईं. एक्ट्रेस ने पति का कॉलर पकड़ने की बात कही है. उन्होंने अपनी अधूरी ख्वाहिश की बात भी कही.

Shabana Azmi On Javed Akhtar

अधूरी है शबाना आजमी की एक ख्वाहिश (File photo)

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी फिल्मों के साथ ही अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं. वह किसी ना किसी टॉपिक पर खुलकर अपने विचार रखती हैं. दशकों के लंबे करियर के बाद उन्हें अभी तक ऐसा किरदार नहीं मिलना है, जो उनके लिए किसी सपने जैसा हो. इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया और पति जावेद अख्तर की कॉलर पकड़ने की भी बात कही है. चलिए बताते हैं पूरा मामला.

दरअसल, सिनेमा एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो शबाना आजमी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में ड्रीम किरदार के बारे में बात की है. दिग्गज अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अभी तक ऐसा किरदार नहीं मिला है लेकिन जब उन्हें वह मिल जाएगा तो उन्हें पहले से ही पता है कि वह आगे क्या करेंगी? शबाना आजमी ने हंसते हुए कहा कि जिस दिन उन्हें वह किरदार मिल जाएगा वह अपने पति का कॉलर पकड़कर उनसे वह किरदार लिखने की मांग करेंगी.

विज्ञापन

एक तरह के किरदारों तक नहीं रहना चाहतीं सीमित

शबाना के अनुसार, वह पर्दे पर उन किरदारों को दोहराने के बजाय नई-नई चुनौतियों का सामना करना चाहती हैं. वो कहती हैं कि उन्हें नई-नई चीजें आजमाना पसंद है. एक एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें एक तरह के किरदार तक ही सीमित नहीं रहना है. उनका मानना है कि हर शैली को तोड़ना होता है. अभिनेत्री कहती हैं कि अच्छे रोल्स की तलाश उन्हें हमेशा उत्साहित करते हैं. वह अपने काम के लिए प्रेरित रहती हैं और काम से थकती नहीं हैं.

विज्ञापन

शबाना आजमी का करियर

बहरहाल, अगर शबाना आजमी के करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत साल 1974 में ‘अंकुर’ से की थी. उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर में बेहतरीन यादगार और शानदार फिल्में दी हैं. वह 5 बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है. आखिरी बार एक्ट्रेस को फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था, जिसमें वह धर्मेंद्र के साथ अपने किसिंग सीन को लेकर सुर्खियों में रही थीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ