Bigg Boss 18 Wild Card Entry: बिग बॉस 18 दिन पर दिन काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। पिछले दिनों अरफीन खान का सफर घर से खत्म हो गया लेकिन घर में आए दो नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर दर्शकों का फुल मनोरंजन कर रहे हैं। अब शो को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है, जिसके मुताबिक बिग बॉस के घर का पारा और ज्यादा बढ़ने वाला है। दरअसल, शो में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी ऐसी चर्चा है। यह हसीना अदिति मिस्त्री हैं, जो अपनी खूबसूरती से पहले ही लोगों को दीवाना बना चुकी हैं।
कौन हैं अदिति मिस्त्री?
अदिति मिस्त्री पेशे से एक एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इसके अलावा वो बिजनेस वुमन भी हैं। उनके फैंस उन्हें कई सारे कामों के लिए जानते हैं। खुद अदिति भी अपनी कला के दम पर फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कई बार इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति मिस्त्री ज्वाइंट फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं और उन्होंने फाइन आर्ट्स में स्टडी की है। इस वजह से आर्ट सेगमेंट में उनका रुझान होना लाजिमी है। यही नहीं अदिति ने अपना खुद का ऑनलाइन आर्ट कोर्स भी लॉन्च किया है। अपनी लाइफ में हर बार कुछ नया ट्राई करती आ रहीं अदिति अब बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगी ऐसी चर्चा है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में Bagga का बदला गेम, सारा से किया फ्लर्ट, करण की बंद की बोलती
इस एक्टर संग जुड़ चुका नाम
अदिति मिस्त्री मल्टी टास्किंग तो हैं ही और उनके इसी टैलेंट से कई लोग मोटिवेट भी हुए हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी वह काफी चर्चा में रह चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वक्त गॉसिप गलियारों में चर्चा हुई थी कि वो एक्टर साहिल खान को डेट कर रही हैं।
दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। अब फैंस उन्हें बिग बॉस 18 में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। हालांकि अदिति की शो में एंट्री होगी इस पर मेकर्स ने अभी कुछ नहीं कहा है।
इस हफ्ते 7 लोग हुए नॉमिनेट
उधर, बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों के बीच में नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें टाइम गॉड विवियन डीसेना ने एक डाकिया का किरदार निभाया। वहीं घरवालों ने उन्हें वह नाम बताए जिन्हें वह नॉमिनेट करना चाहते थे। इस तरह घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते रजत दलाल, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, चुम दरांग, दिग्विजय सिंह राठी, करणवीर मेहरा और कशिश कपूर नॉमिनेट हुए हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines