Bhool Bhulaiyaa 3 के प्रोडक्शन डिजाइनर Rajat Poddar का निधन, इंडस्ट्री में पसरा शोक

Rajat Poddar Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। भूल भुलैया 3 के प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार का निधन हो गया है। रजत के अचानक हुए निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Rajat Poddar

Rajat Poddar

Rajat Poddar Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। भूल भुलैया 3 के प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार का निधन हो गया है। रजत के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। जैसे ही फैंस को ये खबर मिली, तो हर किसी के चेहरे पर मायूसी छा गई। रजत पोद्दार के निधन पर हर कोई दुख जाहिर कर रहा है। साथ ही फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन

अनीस बज्मी ने एक पोस्ट के जरिए दी जानकारी

प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार के निधन की खबर अनीस बज्मी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। इंस्टाग्राम पर रज के संग एक फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आज हमने अपने प्यारे और अजीज दोस्त को खो दिया। मास्टर प्रोडक्शन डिजाइनर और एक बेहतर इंसान, आप बहुत जल्दी चले गए। हम आपको हमेशा याद करेंगे ‘रजत दा’।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anees Bazmee (@aneesbazmee)

यूजर्स जता रहे दुख

बता दें कि रजत पोद्दार का निधन लंदन में कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। उनके यूं अचानक चले जाने से इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए अनीस बज्मी के पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि ओम शांति। दूसरे यूजर ने लिखा कि रेस्ट इन पीस। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये बहुत दुखद है। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

विवेक अग्निहोत्री ने भी शेयर किया पोस्ट

रजत के निधन की जानकारी देते हुए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए ये खबर फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने लिखा कि मेरे दोस्त, भाई और सबसे अच्छे और बड़े प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार अब हमारे साथ नहीं हैं। बिल्कुल स्वस्थ, हमेशा खुश रहने वाले, बिना किसी टेंशन के रहने वाले रजत को लंदन में रात में कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनका निधन हो गया। मुझे नहीं पता कि मैं आपके बिना #Thedelhifiles कैसे बना पाऊंगा? ओम शांति रजत।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ