Pawan Singh With Mystry girl: भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) फिल्मों और गानों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. उनका कोई भी गाना या फिल्म आती है तो यूट्यूब पर आते ही छा जाती है. लेकिन, एक बार फिर से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. अभिनेता की एक फोटो मिस्ट्री गर्ल संग सामने आई है, जिसमें उनकी एक लड़की के साथ क्लोज बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है. चलिए बताते हैं आखिर वो कौन हैं और माजरा क्या है.
दरअसल, पवन सिंह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं. वह एक अनटाइटल्ड भोजपुरी फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ एक नया चेहरा देखने के लिए मिल रहा है. इसका मुहूर्त भी हो चुका है. फैंस इस फिल्म के ऐलान के बाद पवन सिंह के फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. वह इस रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें पवन सिंह के साथ ही समर सिंह भी होंगे. ऐसे में पहली बार ऐसा होगा जब पवन सिंह और समर सिंह एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें:Bhojpuri: दूल्हा बने पवन सिंह, तो ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट बनी दुल्हनिया, कहा- ‘ले जाएंगे तेरे सजना…’
कौन है पवन सिंह के साथ मिस्ट्री गर्ल?
बहरहाल, अगर पवन सिंह के साथ देखी गई मिस्ट्री गर्ल के बारे में बात की जाए तो ये उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली महिमा सिंह हैं, जो उनके साथ उनकी अपकमिंग फिल्म के जरिए स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी. पवन के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है. पवन सिंह और महिमा सिंह की केमिस्ट्री ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. फोटो में दोनों की बॉन्डिंग और ऑन-स्क्रीन तालमेल साफ नजर आता है. महिमा खुद भी पवन सिंह के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मेरा कलेजा फट रहा है…’, बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर जया प्रदा आगबबूला, बोलीं- ‘ये हिंदुत्व पर प्रहार है’
वायरल हुआ था पवन सिंह का ‘राजा रंगबाज’
बहरहाल, अगर पवन सिंह के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो हाल ही में उनका गाना ‘राजा रंगबाज’ रिलीज किया गया था, जिसे पवन सिंह के साथ खुशी कक्कड़ ने गाया था. वहीं, वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस खुशबू तिवारी नजर आई थीं. गाने में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. ये भोजपुरी सॉन्ग ‘राजा रंगबाज’ यूट्यूब पर आते ही वायरल हो गया था, जिसे मिलियन्स में व्यूज मिल चुके हैं.
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
7 days ago'10 लाख दो वरना...', भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को मिली धमकी
22 days agoपवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना
36 days ago'मैंने सब खो दिया...', पवन सिंह को सताई पहली पत्नी की याद
50 days agoआम्रपाली दुबे की तारीफ में पवन सिंह ने पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट
60 days ago'मैं मां बनना चाहती हूं...' आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश सुन घरवालों के उड़े होश
77 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
79 days agoभोजपुरी एक्ट्रेस Kajal Raghwani पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन
89 days agoमशहूर एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल, सड़क पर मांगती दिखी भीख
134 days agoअक्षरा सिंह या आम्रपाली दुबे, कौन है भेाजपुरी की महंगी स्टार?
134 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines