Bhojpuri: दूल्हा बने पवन सिंह, तो 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट बनी दुल्हनिया, कहा- 'ले जाएंगे तेरे सजना…'

Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं. उनका यूट्यूब पर एक वीडियो आया है, जिसमें वह ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट सना सुल्तान के साथ शादी करते हुए नजर आते हैं उनका वीडियो वायरल हो रहा है. जानिए पूरा मामला.

Pawan Singh, Pawan Singh New Song Le Jayenge Tere Sajna

पवन सिंह और सना सुल्तान का वीडियो वायरल. (Photo- Youtube)

Pawan Singh Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. इस बार वह ‘बिग बॉस ओटीटी’ की एक्स कंटेस्टेंट सना सुल्तान के साथ लिंकअप की वजह से चर्चा में हैं. उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर सना से शादी करते हैं. वहीं, सना भी उन्हें मन ही मन चाहती हैं. वो उनसे शादी के ख्वाब देखती हैं. इसमें पवन सिंह उनसे कहते हैं, ‘ले जाएंगे तेरे सजना’. वीडियो के अंत में पवन उनसे प्यार का इजहार भी कर देते हैं. चलिए बताते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन

सना सुल्तान संग रोमांस कर रहे पवन सिंह

दरअसल, पवन सिंह का नया सॉन्ग ‘ले जाएंगे तेरे सजना’ रिलीज किया गया है, जो कि हिंदी म्यूजिक वीडियो है. इसमें जश्न और शादी का माहौल है. जहां पवन गए हुए होते हैं और उनकी मुलाकात ‘बिग बॉस ओटीटी’ की कंटेस्टेंट सना सुल्तान से होती है. इसे देखकर वह काफी खुश होती हैं. क्योंकि मन ही मन वह पवन को चाहती हैं. उनके साथ शादी के सपने संजाती हैं. एक जगह तो सना को पवन के साथ फेरे लेते हुए देखा जाता है. मामला भले ही रील का है लेकिन सीन एकदम रियल लगता है.

विज्ञापन

पवन सिंह का दिखा जबरदस्त स्वैग

पवन सिंह के नए सॉन्ग ‘ले जाएंगे तेरे सजना’ में सना के साथ उनकी कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिलती है. दोनों स्क्रीन पर रोमांस करते हुए शानदार लगते हैं. इनकी जुगलबंदी देखते ही बनती है. वहीं, वीडियो में पवन सिंह का जबरदस्त स्वैग देखने के लिए मिलता है. इसके साथ ही गाने को नए अंदाज में फिल्माया गया है. वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है.

विज्ञापन

पलक मुच्छल ने दी पवन सिंह संग गाने को आवाज

आपको बता दें कि पवन सिंह के हिंदी सॉन्ग ‘ले जाएंगे तेरे सजना’ को पलक मुच्छल ने गाया है. दोनों की आवाज में ये गाना बेहद ही शानदार लगा. पलक की आवाज में तो अलग ही जादू दिखा. वो मिठास दर्शक महसूस कर पाएंगे. वहीं, पवन सिंह के साथ उनकी आवाज कमाल की लगती है. गाने का म्यूजिक और लिरिक्स शब्बीर अहमद ने दिया है. आपको बता दें कि पवन सिंह पलक के साथ पहले भी गाना गा चुके हैं. उन्होंने ‘छठी माई के आस’ जैसे गाने पवन के साथ गाए हैं, जो कि भोजपुरी म्यूजिक वीडियो था.

विज्ञापन

कौन हैं सना सुल्तान?

इसके साथ ही अगर सना सुल्तान के बारे में बात की जाए तो उन्हें पॉपुलैरिटी ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से मिली थी. इस शो में आने से पहले वह एक मॉडल, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंन्फ्लुएंसर थीं. उन्हें सोशल मीडिया पर क्वीन खान के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर ब्लॉगर शुरू किया था. सना ने पहली बार डबस्मैश वीडियो बनाकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था. अब उनके सोशल मीडिया पर मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं, जो बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनने के बाद काफी बढ़ गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ