Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

भोजपुरी

‘कार्ड भी छप गए…’, तीसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे पवन सिंह? महिमा सिंह संग लिंकअप पर तोड़ी चुप्पी | Bhojpuri Talk

Pawan Singh Third Marriage Rumors: भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर पवन सिंह पिछले दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में थे. ऐसे में अब अभिनेता ने महिमा सिंह संग लिंकअप और तीसरी शादी पर चुप्पी तोड़ी है.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Jan 17, 2026 12:53
Pawan Singh Third Marriage Rumors
तीसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे पवन सिंह? (Pawan Singh/Insta)

Pawan Singh On Third Marriage: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) जितनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं उससे कम चर्चे उनकी निजी जिंदगी के नहीं रहते हैं. वह अक्सर ही विवादों में आ जाते हैं कभी खेसारी लाल यादव के साथ बयानबाजी की वजह से या फिर किसी ना किसी आरोप को लेकर. दूसरी वाइफ ज्योति सिंह संग तलाक का मामला कोर्ट में तो चल ही रहा है. साथ ही अब इन दिनों तो वो तीसरी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ उनके लिंकअप की खबरें खूब हैं. ऐसे में अब एक्टर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है.

दरअसल, पवन सिंह ने हाल ही रिपब्लिक भारत के शो में शिरकत की थी. इस दौरान एक्टर से काफी कुछ पूछा गया. राजनीति से लेकर भोजपुरी करियर, अश्लीलता और पर्सनल लाइफ को लेकर भी सवाल किया गया. इसी बातचीत में अभिनेता से उनकी निजी जिंदगी और फिलहाल में चल रहे लिंकअप पर सवाल किया गया कि 10 दिन पहले उनका बर्थडे था और एक वीडिया सामने आया था. उस पर बहुत सारे सवाल उठे थे. उस समय चर्चा रही थी कि वो तीसरी शादी करने वाले हैं?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पवन सिंह या खेसारी लाल यादव… कौन है आम्रपाली दुबे का फेवरेट? कहा- ‘मैं तो तीसरे…’

तीसरी शादी पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी

इस पर पवन सिंह ने जवाब दिया और कहा कि वो 5 जनवरी से पहले तो कार्ड भी छप गए थे. उनके करोड़ों और अरबों चाहने वाले हैं. अभिनेता ने कहा कि इसमें उनके इक्का-दुक्का ऐसे भी चाहने वाले हैं, जो कार्ड भी छाप दिए थे. एक्टर का कहना था कि यहां तक कि लोगों ने शादी का स्थान भी तय कर दिया था कि मुंबई में शादी हो रही है. इस दौरान पवन सिंह ने साफ किया कि तीसरी शादी को लेकर उड़ रही अफवाह एकदम गलत है. इसी के साथ ही महिमा सिंह उड़ी शादी की अफवाह और लिंकअप पर भी विराम लग गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ’10 करोड़ दो वरना…’, पंजाबी सिंगर B Praak को मिली जान से मारने की धमकी

कौन हैं महिमा सिंह?

बहरहाल, अगर महिमा सिंह के बारे में बात की जाए तो पवन सिंह संग लाइमलाइट लूटने वाली महिमा एक भोजपुरी एक्ट्रेस हैं. वो पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो और फिल्म करने की वजह से चर्चा में आई थीं. उन्हें कई वीडियो में पवन सिंह के बेहद करीब और इवेंट्स में साथ-साथ देखा गया. पवन के साथ आने के बाद महिमा सिंह ने इंस्टाग्राम से पुरानी तस्वीरों को हटा दिया. उनकी प्रोफाइल में सिर्फ पवन सिंह के साथ फोटोज हैं, जिसकी वजह से उनके लिंकअप की खबरें और भी ज्यादा मीडिया में फैल गईं.

First published on: Jan 17, 2026 12:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.