---विज्ञापन---

भोजपुरी

‘सेलेक्टिव अप्रोच नहीं रखते’, ‘यादव जी की लव स्टोरी’ विवाद पर बोले खेसारी लाल, कहा- ‘अगर घूसखोर पंडत…’

Bhojpuri News: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव 'घूसखोर पंडत' और 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर एक ट्वीट किया, जिसके बाद मामला काफी गर्मा गया. उन्होंने दोनों फिल्मों को लेकर अपना विरोध जताया है.

Author Edited By : Rahul Yadav
Updated: Feb 23, 2026 11:29
Khesari Lal Yadav, Khesari Lal X Post
यादव जी की लव स्टोरी' पर विवाद पर बोले खेसारी लाल (File Photo)

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) फिल्मों और गानों के साथ ही विवादों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. एक्टर अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं. ऐसे में अब एक्टर ने ‘घूसखोर पंडत’ और ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपना विरोध जताया है. एक्टर ने सवाल किया कि आखिर विरोध के पैमाने अलग-अलग क्यों हैं?

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर विवाद चल रहा था. ऐसे में मामला कोर्ट में पहुंचा था तो अदालत से मेकर्स को इसका नाम बदलने की सलाह दी गई तो मेकर्स ने भी आसानी से फिल्म का नाम बदल लिया. ऐसे में अब फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर बवाल खड़ा हो गया है, जिसके बाद इसका टाइटल भी बदलने की मांग उठी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: प्रकाश राज ने ‘द केरल स्टोरी 2’ पर साधा निशाना, बीफ और पोर्क के खाने की थाली दिखा बोले- ‘इसमें भाईचारा है’

खेसारी लाल ने एक्स पर शेयर की पोस्ट

खेसारी लाल ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर की और इसमें विरोध के अलग-अलग पैमाने को लेकर सवाल खड़ा किया और लिखा, ‘सिनेमा वाले फैन अगर ‘घूसखोर पंडत’ पर इक्कठा हुए और नाम हटाया तो फिर उन सबको ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर भी इक्कट्ठा होना चाहिए और तभी जाकर लगेगा कि हम सेलेक्टिव अप्रोच नहीं रखते, जो गलत हैं सो गलत है. बस.’ इस पोस्ट के साथ एक्टर ने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी कंफर्म, फैंस के लिए लिखा खास मैसेज, शेयर की कार्ड की फोटो

क्या है पूरा मामला?

इसके साथ ही अगर पूरे मामले के बारे में बात की जाए तो फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के नाम को लेकर विवाद शुरू हुआ. इसमें एक विशेष जाति का जिक्र है, जो संवेदनशीलता से जड़ा मामला है. ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म के टाइटल को लेकर समाज के एक वर्ग ने विरोध जताया और फिल्म इंडस्ट्री एक जुट हुई और कोर्ट के आदेश पर इसका टाइटल बदल दिया गया. वहीं, ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म में मशहूर यूट्यूबर मृदुल तिवारी की बहन प्रगति तिवारी मुख्य भूमिका में हैं. अब इस फिल्म के नाम को लेकर खूब चर्चा हो रही है.

बहरहाल, अगर खेसारी लाल यादव के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उनकी पाइपलाइन में ढेरों फिल्में और गाने हैं, जो रिलीज होने वाले हैं. होली का त्योहार आने वाला है और इस खास मौके के लिए एक के बाद एक ढेरों गानों को रिलीज किया जा रहा है. हाल ही में रक्षा गुप्ता के साथ भोजपुरी गाना ‘होली के बाद आके’ को रिलीज किया गया था, जिसमें दोनों स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी.

First published on: Feb 23, 2026 11:26 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.