प्रकाश राज ने 'द केरल स्टोरी 2' पर साधा निशाना, बीफ और पोर्क के खाने की थाली दिखा बोले- 'इसमें भाईचारा है'

Prakash Raj On The Kerala Story 2: विपुल शाह इन दिनों फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब प्रकाश राज ने इस पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने बीफ औप पोर्क की थाली दिखाई और इसे भाईचारा बताया है.

Prakash Raj, Prakash Raj takes a dig On The Kerala Story 2

प्रकाश राज ने 'द केरल स्टोरी 2' पर साधा निशाना (File photo)

साउथ एक्टर प्रकाश राज को उनकी एक्टिंग के साथ ही बेबाकी के लिए भी जाना जाता है. वो किसी भी मुद्दे पर खुलकर विचार रखते हैं. कई बार वो सरकार की भी आलोचना करते नजर आ जाते हैं. ऐसे में अब उन्होंने विपुल शाह की अपकमिंग फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर रिएक्शन दिया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है और साझा करने के साथ ही उन्होंने बीफ और पोर्क के खाने की थाली साझा करके भाईचारा बताया साथ ही ‘द केरल स्टोरी 2’ पर निशाना साधा है.

विज्ञापन

प्रकाश राज ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने एक्स अकाउंट पर पोर्क, बीफ और मछली की डिशेज की तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों को साझा करने के साथ ही लिखा कि असली ‘द केरल स्टोरी’ यह है कि कैसे पार्क, बीफ और मछली वेजिटेरियन सद्या के साथ रहते हैं और सभी मिलजुलकर रहते हैं. इसका मजा लें और सभी को हैप्पी संडे.

विज्ञापन

आपको बता दें कि ‘द केरल स्टोरी 2’ का डायरेक्शन कामाख्या नारायण सिंह और विपुल शाह ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज किए जाने के बाद से ही ये विवादों में है. इस पर अलग तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. इसमें दिखाया गया है कि एक हीरो को एक मुस्लिम परिवार जबरदस्ती बीफ खिला रहा है. इसी को लेकर काफी विवाद गहरा गया है. मूवी को 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

अनुराग कश्यप ने भी निकाला गुस्सा

गौरतलब है कि इसके पहले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने फिल्म के बारे में तीखी बात करते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि ‘दे करेल स्टोरी 2’ एक बकवास मूवी है. उन्होंने इसे प्रोपगेंडा बताया और पूरी तरह से बकवास कहा. वो सवाल करते हैं कि ऐसे कौन बीफ खिलाता है? अनुराग ने कहा था कि ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है. बकवास पिक्चर है और इसे वो बार-बार बकवास कहते हैं.

विज्ञापन

इस फिल्म पर केरल के मुख्यमंत्री ने भी नाराजगी जताई थी. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी बयान जारी किया और इसकी बुराई की. विजयन ने कहा कि केरल को आतंकवाद का सेंटर दिखाने की कोशिशों को खारिज किया जाना चाहिए. इसे सीएम ने झूठा प्रोपगेंडा भी बताया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ