Bengaluru Rave Party: कर्नाटक पुलिस ने 21 मई को बेंगलुरु के एक फार्म हाउस में चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया था। इस पार्टी में साउथ की एक एक्ट्रेस हेमा का नाम भी सामने आया था। पुलिस ने इस दौरान एक्ट्रेस समेत 85 लोगों को पकड़ा था, जिनकी जांच रिपोर्ट अब सामने आ गई है। ड्रग मामले में हुई इस जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने अपनी जांच में बताया है कि पकड़े गए लोगों में 73 पुरुष शामिल थे, जबकि 30 महिलाएं शामिल थीं। इसमें साउथ एक्ट्रेस हेमा का नाम भी सामने आया था। हालांकि एक्ट्रेस का कहना था कि वो रेव पार्टी का हिस्सा नहीं थीं।
नोटिस जारी कर होगी पूछताछ
पार्टी के दौरान पकड़े गए सभी 85 लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया था, जिसमें से 59 पुरुषों के ब्लड सैंपल में ड्रग पाया गया है। वहीं 27 महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि 103 में से 86 लोगों की जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। उधर, केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) का कहना है कि वो उन सभी लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाएगी, जिनके ब्लड में ड्रग की डोज पाई गई है।
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, अब कैसी है हालत?
पार्टी से कई चीजें बरामद
बता दें कि 21 मई को बेंगलुरु में कर्नाटक पुलिस ने रेव पार्टी पर छापा मारा था। इसके बाद मामले की जांच को हेब्बागोडी पुलिस स्टेशन को सौंप दी गई थी। पुलिस ने 104 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके अलावा पार्टी से 14.40 ग्राम एमडीएम की गोलियां और 1.16 ग्राम एमडीएम क्रिस्टल के अलावा 6 ग्राम हाइड्रो कैनबिस, 500 रुपये का एक नोट कोकीन से लिपटा हुआ, 5 ग्राम कोकीन, 6 ग्राम गांजा और 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए थे।
एक्ट्रेस की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
जांच में पता चला था कि यह पार्टी जन्मदिन की आड़ में चल रही थी। पुलिस ने यहां से कई लोगों को पकड़ा था, इनमें साउथ एक्ट्रेस हेमा, चिरंजीवी और एक्ट्रेस आशी रॉय का नाम भी सामने आया है। जल्द ही पूछताछ के लिए उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। उधर, आशी रॉय का कहना है कि उनका नाम इस मामले में घसीटा जा रहा है। उन्हें इस पार्टी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। एक्ट्रेस का कहना है कि वो पार्टी में मौजूद थीं लेकिन उसके अंदर क्या चल रहा था, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
उधर, एक्ट्रेस हेमा ने भी अपना नाम आने पर प्रतिक्रिया दी थी। उनका कहना था कि उनके बारे में गलत खबरें फैलाई जा रही हैं। उनका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि पुलिस ने एक्ट्रेस का ब्लड सैंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि हेमा साउथ की फेमस कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
प्रभास की Spirit की रिलीज डेट रिवील, रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगा क्लैश?
41 mins agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
1 hr agoनीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
2 hrs ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
3 hrs ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
3 hrs ago'मेरे 22 करोड़ हड़पे…', SC से राहत मिलते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' के फैन हुए एसएस राजामौली, नए ट्रेलर की जमकर की तारीफ
5 hrs ago'जेलर 2' और 'राणाबाली' ने करोड़ों की कमाई कर लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें कलेक्शन
6 hrs agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
8 hrs agoइमरान खान ने FRRO के ‘लीव इंडिया’ नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines