---विज्ञापन---

Shahrukh Khan की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, अब कैसी है हालत?

Shahrukh Khan Hospitalized: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि एक्टर IPL मैच के दौरान अहमदाबाद में थे, जहां बढ़ती गर्मी की वजह से उनकी हलत बिगड़ गई।

---विज्ञापन---

Shahrukh Khan Hospitalized: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। गुजरात में चल रहे IPL मैच के दौरान एक्टर की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर की हालत गर्मी की वजह से बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें डिहाइड्रेशन का शिकार होना पड़ा। हालांकि अब शाहरुख की हालत पहले से ठीक बताई जा रही है। उधर, गौरी खान भी अस्पताल पहुंची हैं, जहां उन्होंने एक्टर का हाल-चाल लिया है। इसके अलावा जूही चावला भी अपने पति जय मेहता के साथ केडी अस्पताल पहुंची हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

View this post on Instagram

---विज्ञापन---

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

---विज्ञापन---

दो दिन से अहमदाबाद में हैं एक्टर

बता दें कि बीते दिन मंगलवार को अहमदाबाद में KKR और SRH के बीच मैच चल रहा था। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी मैच देखने के लिए पहुंचे थे। बताया जाता है कि एक्टर दो दिन तक अहमदाबाद में मौजूद थे, जहां वो ITC नर्मदा होटल में रुके हुए थे। बताया जाता है कि यहां बढ़ती गर्मी की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई और वो डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए। हालांकि मैच खत्म होने के बाद एक्टर वापस होटल में लौट आए थे। आज सुबह 22 मई को अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। पानी की कमी की वजह से उन्हें दोपहर में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें एडमिट कर लिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Cannes में चमका पहला भोजपुरी स्टार कौन? Akshara के साथ रोमांटिक सीन कर हुए थे बेकाबू

अस्पताल से मिल चुकी छुट्टी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें शुरुआती ट्रीटमेंट दिया। एक्टर की हालत फिलहाल पहले से बेहतर बताई जा रही है। कुछ घंटे पहले गौरी खान केडी अस्पताल पहुंची, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इसके अलावा एक्ट्रेस जूही चावला भी अपने दोस्त का हालचाल लेने अस्पताल पहुंची हैं। उनके साथ पति जय मेहता भी मौजूद रहे। जाहिर है कि शाहरुख खान और जूही चावला की दोस्ती काफी साल पुरानी है।

---विज्ञापन---

लेटेस्ट हेल्थ अपडेट के मुताबिक, किंग खान अब पहले से बेहतर हैं। हालांकि डॉक्टर्स ने उन्हें रेस्ट करने के लिए कहा है। साथ ही प्रॉपर पानी पीने के लिए भी कहा है। उधर, जैसे ही खबर की भनक फैंस को लगी तो वो भी काफी परेशान हो गए थे। बता दें कि इस समय अहमदाबाद में 45 डिग्री तापमान है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही कहा गया है कि लोग खुद को हाइड्रेट रखें।

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

---विज्ञापन---

First published on: May 22, 2024 06:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola