हाल ही में खबर आई कि दिग्विजय ने शो के ग्रैंड फिनाले में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। हालांकि मीडिया से बातचीत में दिग्विजय ने इसके पीछे का कारण अपना देश में ना होना बताया है। दिग्विजय ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं है कि शो का फिनाले कब है, ऐसे में वो शायद देश से बाहर होंगे। इसलिए शो के ग्रैंड फिनाले में वो नजर नहीं आएंगे।
हालांकि दिग्विजय राठी की इस बात में असली कारण कुछ और नजर आता है। जिस तरीके से उनका अनफेयर एविक्शन हुआ था, उसके बाद उन्होंने बाहर आकर खुद के बिग बॉस से जुड़े सारे पोस्ट भी डिलीट कर दिए थे। दिग्विजय ने बाहर आने के बाद दूसरे कंटेस्टेंट्स की तरह कोई इंटरव्यू भी नहीं दिया जबकि शो के कॉन्ट्रैक्ट में ही इंटरव्यू देना जरूरी लिखा होता है।Digvijay Rathee has confirmed that he will not be attending the Bigg Boss 18 Grand Finale.
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 11, 2025










