Aman Yatan Verma Divorce: बॉलीवुड एक्टर अमन यतन गुप्ता को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। टीवी और बॉलीवुड जगत के मशहूर एक्टर अमन गुप्ता की पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल चल रही है। कहा जा रहा है कि पत्नी वंदना लालवानी और उनके बीच कुछ इश्यूज चल रहे हैं और अब शादी के 9 साल बाद मामला इतना बिगड़ गया है कि दोनों अलग तक हो सकते हैं। यानी जल्द ही ‘बागबान’ (Baghban) एक्टर का तलाक हो सकता है।
अमन गुप्ता और वंदना लालवानी के तलाक का क्या है कारण?
ETimes की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2016 में शादी करने के बाद अमन यतन गुप्ता और वंदना लालवानी तलाक लेने जा जा रहे हैं। इनके किसी करीबी ने मीडिया को बताया है कि कपल के बीच काफी समय से कुछ समस्याएं चल रही हैं। हालांकि, दोनों ने अपने मतभेद दूर करने की और रिश्ते को सुधारने की ढेर सारी कोशिशें कीं, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। बताया तो ये भी जा रहा है कि कपल फैमिली भी शुरू करना चाहते थे, लेकिन इनके आपसी मतभेद इतने गहरे हो गए कि ऐसा हो न सका।
तलाक की खबरों पर क्या बोले अमन गुप्ता और वंदना लालवानी?
रिपोर्ट्स की मानें तो वंदना ने ही तलाक के लिए अर्जी देने का फैसला किया है। हालांकि, अभी तक इस मामले पर एक्टर अमन यतन गुप्ता का बयान सामने नहीं आया है। उन्होंने फिलहाल कोई भी कमेंट करने से साफ इंकार कर दिया है। अमन का कहना है कि उन्हें जो कुछ भी कहना होगा, वो सही समय पर वकील के जरिए कहेंगे। वहीं, वंदना ने भी इस मामले पर चुप्पी बनाई हुई है।
यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam 2 में Shraddha Kapoor की एंट्री पर क्या बोलीं Mawra Hocane? क्या पाक एक्ट्रेस का कटा पत्ता?
कब और कहां शुरू हुई थी लव स्टोरी?
आपको बता दें, अमन यतन गुप्ता और वंदना लालवानी पहली बार शूटिंग के दौरान मिले थे। इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2014 में पॉपुलर शो ‘हम ने ली है- शपथ’ (Hum Ne Li Hai- Shapath) के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने साल 2015 में सगाई की और अगले साल यानी 2016 में शादी रचा ली। वहीं, अब शादी के 9 साल बाद इनके अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, ‘न्यूज 24’ इस बात की पुष्टि नहीं करता कि अमन यतन गुप्ता और वंदना लालवानी तलाक लेने जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
8 mins ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
31 mins ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
13 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
14 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
17 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
18 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
23 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines