Sanam Teri Kasam 2 में Shraddha Kapoor की एंट्री पर क्या बोलीं Mawra Hocane? क्या पाक एक्ट्रेस का कटा पत्ता?

Sanam Teri Kasam 2: श्रद्धा कपूर क्या मावरा होकेन को ‘सनम तेरी कसम 2’ में रिप्लेस करेंगी? इस पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस का रिएक्शन आया है। अगर ऐसा हुआ तो मावरा को कैसा लगेगा? वो रिवील हो गया है।

Mawra Hocane Shraddha Kapoor

Mawra Hocane Shraddha Kapoor File Photo

Sanam Teri Kasam 2: बॉलीवुड फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को 9 साल बाद वो प्यार मिला है, जो उस फिल्म को रिलीज के वक्त नहीं मिल पाया था। हाल ही में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म जब थिएटर में री-रिलीज हुई, तो फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिला और फिल्म ने बक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर ली। हालांकि, ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज से पहले ही इस फिल्म के सीक्वल का ऐलान कर दिया गया था। हर्षवर्धन राणे तो फिल्म के सीक्वल का हिस्सा हैं, लेकिन हीरोइन के नाम को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है।

विज्ञापन

क्या मावरा को श्रद्धा कपूर ने किया रिप्लेस?

ऐसा दावा किया जा रहा है कि मावरा होकेन तो ‘सनम तेरी कसम 2’ में नजर नहीं आएंगी। दरअसल, उनका किरदार पहले पार्ट में ही मर गया था। ऐसे में इस लव स्टोरी में लीड एक्ट्रेस कौन होगी? अभी तक वो नाम रिवील नहीं हुआ है। कुछ दिनों पहले ऐसा दावा जरूर किया गया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ‘सनम तेरी कसम 2’ का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस या मेकर्स की तरफ से अभी तक इन रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया गया है।

विज्ञापन

‘सनम तेरी कसम 2’ में श्रद्धा के आने से क्या होगा मावरा का रिएक्शन?

वहीं, अब श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2’ में एंट्री को लेकर खुद मावरा होकेन का रिएक्शन सामने आ गया है। मावरा होकेन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद आप भी चौंक जाएंगे। मावरा की बातें सुनकर आपको भी यही लगेगा जैसे उनका इस फिल्म से वाकई पत्ता कट चुका है। आपको बता दें, श्रद्धा की एंट्री की रूमर्स पर अब मावरा ने खुलकर रिएक्ट किया है। मावरा ने श्रद्धा को लेकर क्या कहा? चलिए जानते हैं।

विज्ञापन

श्रद्धा कपूर की एंट्री पर मावरा को होगा प्राउड

मावरा होकेन ने कहा, ‘मैं आपको बता नहीं सकती हूं कि मुझे श्रद्धा कपूर कितनी पसंद हैं और अगर वो ‘सनम तेरी कसम 2′ करेंगी तो सनम तेरी कसम वाकई ब्लॉकबस्टर हो जाएगी, पहले ही अटेम्प्ट में। मुझे बहुत खुशी होगी अगर वो फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगी और मैं प्राउड फील करुंगी अगर मैं उनके साथ फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनूंगी।’ अब मावरा के इस बयान से साफ है कि उन्हें फिल्म में श्रद्धा की एंट्री से कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ