Bade Miyan Chote Miyan की Advance Booking शुरू, क्या रेस में Maidaan से निकलेगी आगे?

Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

bade miyan chote miya advance booking

Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking

Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मच अवेटेड फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ की रिलीज में बस कुछ ही समय बचा है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। जब से मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, उसके बाद से फैंस अक्षय और टाइगर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। इस बीच एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में ऑडियंस फिल्म देखने के लिए अभी से टिकट बुक कर सकती है।

अक्षय कुमार ने दी जानकारी

अक्षय कुमार ने कुछ घंटे पहले ही अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी है। पोस्ट में उन्होंने बताया है कि फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। बता दें कि टिकट बुकिंग आज यानी 6 अप्रैल से शुरू हुई है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया, ‘आप थिएटर में रियल एक्शन का एक्सपीरियंस करने के काफी करीब आ गए हैं। 10 अप्रैल को थिएटर में 3डी और आई मैक्स में इसका अनुभव लें।’

यू/ए प्रमाणपत्र के साथ फिल्म पास

बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 2 घंटे 43 मिनट 41 सेकंड के रनटाइम के साथ सेंसर की गई है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने यू/ए प्रमाणपत्र के साथ पास कर दिया है। यानी अब सीन या डायलॉग में कोई काट-छांट नहीं होगी। sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टिकट बिक्री शुरू हो गई है। फिल्म ने अब तक कुल 167 टिकट बेच दिए हैं।

मैदान की एडवांस बुकिंग जारी

उधर, अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ की एडवांस बुकिंग जारी है। फिल्म के टिकट खरीदने के लिए फैंस में होड़ मची हुई है। sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 3,971 टिकट बिक चुके हैं। साथ ही फिल्म ने 7.41 लाख से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि फिल्म की रिलीज में अभी कुछ दिन और बाकी हैं। ऐसे में टिकट की बिक्री में बढ़ोतरी होने के काफी चांस हैं।

अक्षय और अजय में होगा क्लैश

आपको बता दें कि अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘मैदान’ भी रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। स्पोर्ट्स ड्रामा पर बनी यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साल 2024 की दोनों ही बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट एक ही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश होने वाला है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ या अजय देवगन की ‘मैदान’ कौन-सी फिल्म कमाई के मामले में आगे निकलती है, ये देखना दिलचस्प होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ