Avinash Mishra ने एक्सपोज की Bigg Boss की गेम, नो इविक्शन पर उठाए ये सवाल

Avinash Mishra exposed Bigg Boss Game: बिग बॉस 18 के घर में एंटरटेनमेंट ओवरलोड हो रहा है। बीते दिन एक बार फिर से नो इविक्शन होने से सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर बिग बॉस चाहते क्या हैं। अविनाश ने तो अपने मन की बात बिग बॉस के सामने रख दी और उन पर बायस्ड होने का सीधा आरोप लगा दिया।

Bigg Boss 18
विज्ञापन

Avinash Mishra exposed Bigg Boss Game: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के घर में ऐसा लग रहा है कि सारा गेम एक ही इंसान के इर्द-गिर्द घूम रहा है। आप समझ तो गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, वो और कोई नहीं बल्कि करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) हैं। वहीं बीते दिन अविनाश मिश्रा ने तो सीधे बिग बॉस पर निशाना साध दिया और कहा कि वो हमारे साथ गेम खेल रहे हैं। दरअसल ये सारा मामला नो इविक्शन को लेकर था, जिसमें अविनाश ने सीधे तौर पर कह दिया की बिग बॉस बायस्ड हैं।

नो इविक्शन पर भड़के अविनाश

अविनाश मिश्रा के गुस्सैल रवैये से बारे में तो आप जानते ही हैं। अभी तक अविनाश का गुस्सा कंटेस्टेंट पर फूट रहा था लेकिन इस बार को बिग बॉस उनके निशाने पर आ गए। जब घर में इविक्शन की बारी आई तो कशिश कपूर को सबसे कम वोट मिले और उन्हें घर से जाने के लिए फराह खान ने कहा। लेकिन फिर अचानक से फराह ने कहा कि अभी तुम रुको और इन घरवालों को पानी पिला-पिलाकर मारो क्योंकि तुम इविक्ट नहीं हो रही हो। इस पर जहां कुछ लोगों के मन में खुशी थी तो वहीं कुछ लोग इससे आहत भी थे।

Advertisment

अविनाश ने एक्सपोज किया बिग बॉस को

अविनाश मिश्रा को तो बहुत ही गुस्सा आया और उन्होंने बाहर आने के बाद कहा कि- भाई अभी ओपनली बोल रहा हूं, बिग बॉस आप भी क्लियर बोल दो जब भी उन लोगों का लॉट नॉमिनेट होता है तो आपका नो इविक्शन हो जाता है। लगातार आपको तीन बार से नो इविक्शन वाला खेल चल रहा है। आप साफ बोल दो की चाहते क्या हो।

विज्ञापन

रजत और ईशा भी अविनाश के संग

अविनाश मिश्रा ने जब ये कहा कि जब भी उन लोगों का लॉट जब भी नॉमिनेट होता है तो बिग बॉस अपना खेल खेल जाते हैं और इविक्शन रोक देते हैं। इस पर वो बोलते हैं कि जब हम पूल में उतरेंगे (नॉमिनेट होंगे) तो उस समय ही इविक्शन होगा। वो बोले अगर बाहर करना है तो ऐसे ही बता दो। आप स्टार्टिंग में ही बता दो इससे ज्यादा मैं अपने अंदर दबाकर नहीं रख सकता।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ