हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किसके साथ बैठ अधूरी बातों को पूरा करना चाहते हैं अर्जुन कपूर? 13 साल से लिए घूम रहे हैं दुख

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया किसी को याद करते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। आज का दिन अर्जुन के लिए काफी भारी है क्योंकि उन्होंने आज ही के दिन अपनी मां को खोया था।

विज्ञापन
Arjun Kapoor File Photo

अर्जुन कपूर पर्सनल लाइफ में बेहद इमोशनल हैं। उनके लिए रिश्ते हमेशा से ही मायने रखते हैं। अपनी बहनों के लिए अर्जुन हमेशा खड़े रहते हैं और उनके लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं। वहीं, पिता बोनी कपूर के लिए भी अर्जुन का प्यार साफ नजर आता है। अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा तक के लिए आज भी अर्जुन केयर और कंसर्न दिखाते हैं। इसी बीच अब अर्जुन कपूर ने अपने किसी करीबी के लिए एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया है।

किसे याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर?

एक्टर 13 साल से सीने में गहरा दुख लिए चल रहे हैं। अब उन्होंने खुद फैंस के सामने अपनी इस तकलीफ को बयां किया है। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भावुक पोस्ट शेयर किया है। इसे देखने के बाद फैंस भी इमोशनल हो सकते हैं क्योंकि इसमें एक्टर का दुख उनके कैप्शन से झलक रहा है। चलिए जानते हैं अब अर्जुन कपूर किसे याद कर उदास नजर आ रहे हैं? वो कौन हैं जिसके साथ बातें अधूरी रहने का गम उन्हें 13 साल से सता रहा है?

मां की याद में अर्जुन कपूर हुए इमोशनल

ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि अर्जुन कपूर की दिवंगत मां मोना शौरी कपूर हैं। दरअसल, आज उनकी डेथ एनिवर्सरी है और इस मौके पर अर्जुन ने उन्हें याद किया है और अपने जज्बात दुनिया के सामने खोलकर रख दिए हैं। अर्जुन ने मां संग अपने बचपन की खूबसूरत यादों भरी तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने क्या कहा? चलिए जानते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘आर्टिस्ट मर्यादा में रहे और जनता?’ नेहा कक्कड़ की ट्रोलिंग के बाद टोनी कक्कड़ ने क्रिप्टिक पोस्ट में उठाए सवाल

मां संग अधूरी रह गई अर्जुन कपूर की बातें

अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘आज 13 साल हो गए, मां… कभी-कभी इसका भार बहुत भारी लगता है। अंश और मैं कोशिश करते हैं, हम सच में करते हैं कि आपने हमारे लिए जो दुनिया बनाई है उसका अधिकतम लाभ उठा सकें। लेकिन अभी भी बहुत सारी बातें अधूरी रह गई हैं, ऐसे कई मोमेंट्स हैं, जो मैं चाहता हूं कि काश हम शेयर कर पाते। मैं इस उम्मीद पर कायम हूं कि एक दिन ऐसा आएगा, हम एक साथ बैठेंगे और उन सभी को पूरा करेंगे। तब तक, मैं तुम्हें हर दिन याद करता हूं। लव यू हमेशा।’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola