Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

पैरों में चप्पल, बस-ट्रेन में ट्रेवल, ये स्टार जीता है बेहद सिंपल लाइफ; करोड़ों के मालिक की आज दुनिया भी दीवानी

Arijit Singh Birthday: बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं, जो अपने टैलेंट से दुनिया का दिल जीत रहे हैं। साथ ही बेशुमार दौलत के मालिक हैं। इसके बावजूद ये स्टार्स बेहद ही सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक स्टार के बारे में बताएंगे जिनका आज जन्मदिन है।

Author
Edited By : Jyoti Singh Updated: Apr 25, 2024 07:01
Arijit Singh Birthday.

Arijit Singh Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सिंगर्स हैं, जिन्होंने अपनी आवाज का जादू बिखेरकर दुनिया को अपना दीवाना बनाया है। कई वेटरन सिंगर आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके गाए गानों को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उस सिंगर के बारे में बताएंगे जिसकी आवाज तमाम दिलों का सुकून है और उसकी सादगी देखने लायक। पैरों में चप्पल, हाथ में झोला और बस-ट्रेन में सफर करने वाला ये सिंगर बेहद ही सिंपल लाइफ जीता है। हम बात कर रहे हैं अरिजीत सिंह की जो आज 25 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

अरिजीत सिंह आज बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में से एक हैं। अधिकतर फिल्मों में उन्हीं के गाए हुए गाने सुनने को मिलते हैं। फैंस भी उनकी आवाज के दीवाने हैं। यही वजह है कि फैंस अरिजीत सिंह को ‘किंग ऑफ प्लेबैक सिंगिंग’ तक कहते हैं। क्या आपको पता है कि अरिजीत सिंह अपने एक गाने के लिए 1.5 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ताने सुने, मनहूस कहते थे लोग…एक फिल्म से रातों-रात चमकी किस्मत; आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, जानें कौन?

बेहद सिंपल लाइफ जीते हैं अरिजीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत सिंह के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है, इसके बावजूद सिंगर बेहद ही सिंपल लाइफ जीते हैं। वे खुद को सेलिब्रिटी नहीं मानते हैं। यहां तक कि उनके पास न ही कार भी नहीं है। अरिजीत पैरों में चप्पल पहने हुए बस और ट्रेन में ट्रेवल करते हुए कई बार नजर आ चुके हैं। कड़ी मेहनत के बाद सिंगर ने अपनी पहचान बनाई है।

एक गाने के लिए वसूलते हैं मोटी रकम

अरिजीत सिंह की फीस की बात करें तो वो एक गाने के लिए करीब 8 से 10 लाख रुपये की फीस चार्ज करते हैं। वहीं लाइव कॉन्सर्ट के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वो इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड सिंगर्स में से हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास 57 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इसके अलावा मुंबई में आलीशान घर है। अरिजीत देश के अलावा विदेशों में भी लाइव कॉन्सर्ट करके मोटी रकम वसूल करते हैं।

अरिजीत सिंह की पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अरिजीत सिंह ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी रूपरेखा बनर्जी से हुई थी। हालांकि ये शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी। दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद सिंगर ने अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय को डेट किया। अब दोनों की शादी हो चुकी है। अरिजीत सिंह के तीन बच्चे हैं। इनमें उनकी दूसरी पत्नी से एक सौतेली बेटी भी है।

First published on: Apr 25, 2024 07:01 AM

संबंधित खबरें