---विज्ञापन---

Salman Khan के घर पर फायरिंग पब्लिसिटी स्टंट नहीं, Arbaaz Khan बोले- हमारा परिवार सदमे में

Arbaaz Khan Break Silence on Galaxy Firing case: अरबाज खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग पर चुप्पी तोड़ी है। जी हां, अरबाज का कहना है कि उनकी फैमिली इस घटना से सदमे में है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने और क्या कहा है?

---विज्ञापन---

Arbaaz Khan Break Silence on Galaxy Firing case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग से हर कोई हैरान और परेशान है। सभी को भाईजान की चिंता सता रही है। इस बीच अब सलमान खान के भाई अरबाज खान का इस घटना पर रिएक्शन सामने आया है। आइए आपको बताते हैं कि अरबाज ने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग को लेकर क्या कहा है?

Arbaaz Khan ने शेयर किया पोस्ट

अरबाज खान ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अरबाज ने लिखा है कि सलीम खान परिवार के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। हाल ही में हुई ये घटना बहुत परेशान करने वाली है। अरबाज ने लिखा कि इस दिल दहला देने वाली घटना से हमारा परिवार सदमे में है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial)

---विज्ञापन---

ये सब पब्लिसिटी स्टंट है, परिवार ने ऐसा नहीं कहा- अरबाज

अरबाज ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि दुर्भाग्य से हमारी फैमिली के करीबी होने का दावा करने वाले और प्रवक्ता होने का दिखावा करने वाले कुछ लोग मीडिया में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं और कह रहे हैं कि यह सब एक पब्लिसिटी स्टंट है, जो सच नहीं है। इन सभी बयानों पर गौर करना चाहिए और इन्हें गंभीरता से लेना चाहिए।

---विज्ञापन---
Arbaaz Khan Break Silence on Galaxy Firing case

Arbaaz Khan Break Silence on Galaxy Firing case

हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा है- अरबाज

इसके आगे अरबाज ने लिखा कि इस घटना को लेकर सलीम खान परिवार के किसी भी सदस्य ने मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया है। इस समय परिवार इस अप्रिय घटना की जांच में पुलिस की मदद और सहयोग कर रहा है। हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा है और हमें आश्वासन दिया गया है कि वे हमारे परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी क्षमता से सब कुछ करेंगे। आपके प्यार और समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

14 अप्रैल की सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई थी फायरिंग

जैसे ही अरबाज का ये पोस्ट सामने आया तो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि बीते दिन यानी 14 अप्रैल की सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। हालांकि घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 11 जवान, दो कमांडो, दो PSO और बुलेटप्रूफ गाड़ी, Salman Khan की सुरक्षा में और क्या-क्या?

First published on: Apr 15, 2024 07:39 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola