Salman Khan को धमकियों के बीच दिल्ली पहुंचे भाई Arbaaz, गुरुद्वारे में टेका माथा

Arbaaz Khan At Gurudwara Shri Bangla Sahib Ji: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, इसी बीच उनके भाई अरबाज खान दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे हैं।

Arbaaz Khan At Gurudwara Shri Bangla Sahib Ji

Arbaaz Khan At Gurudwara Shri Bangla Sahib Ji

विज्ञापन

Arbaaz Khan At Gurudwara Shri Bangla Sahib: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की जान को इन दिनों खतरा बना हुआ है, खासकर बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब भाईजान की सुरक्षा का मुद्दा भी काफी गर्मा गया है। इसी बीच सलमान खान के भाई अरबाज खान दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में अरबाज ने जाकर माथा टेका है। आखिर क्यों अरबाज अचानक दिल्ली में आए हैं, चलिए आपको बताते हैं।

‘बंदा सिंह चौधरी’ की रिलीज से पहले पहुंचे अरबाज

अरबाज खान अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाई गई फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में फिल्म की टीम के साथ अरबा को दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में देखा गया, जहां उन्होंने फिल्म की कामयाबी के लिए माथा टेका है। अरबाज खान ने फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। अरबाज खान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

फिल्म की टीम के साथ पहुंचे अरबाज खान

वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज खान अपनी फिल्म की टीम के साथ गुरुद्वारे के चारों ओर परिक्रमा कर रहे हैं। इसके बाद सभी ने मिलकर सेवा की। अरबाज खान के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसी बीच कई फैंस की तरफ से वीडियो पर दिल वाले इमोजी भी बनाए गए।

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में अरशद वारसी और मेहर विज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर में साल 1971 के इंडो-पाक युद्ध के बाद की सच्ची घटनाओं पर बेस्ड एक कहानी को दर्शाया गया है, जिसमें अरशद और मेहर के बीच का प्यार साम्प्रदायिक हिंसा की भेंट चढ़ जाता है। ‘बंदा सिंह चौधरी’ केवल एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि ये समाज में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष की कहानी भी है।

विज्ञापन

फिल्म पर बात करते हुए अरबाज खान ने कहा था कि ‘बंदा सिंह चौधरी संघर्ष की कहानी नहीं है, ये उस राष्ट्र की ताकत को दिखाती है जो तोड़ने वाली ताकतों को हराकर हमेशा एक साथ, एक जुट रहता है। ये शक्तिशाली, भावनात्मक और वर्तमान समय के लिए बेहद जरूरी है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ