AR Rahman Divorce: ऑस्कर विनिंग म्यूजिशियन और सिंगर एआर रहमान (AR Rahman) की शादी टूट चुकी है। बीती रात उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) ने सोशल मीडिया पर यह चौंकाने वाली खबर दी जिसमें बताया गया कि वह अपनी 29 साल पुरानी शादी को खत्म कर रही हैं। इस खबर ने सिंगर के फैंस से चौंका दिया है। इतने साल तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद अचानक इस कपल ने अलगाव की घोषणा कर दी यह बात उनके फैंस को भी हजम नहीं हो रही है। आइए जानते हैं कि कौन हैं एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो?
कौन हैं सायरा बानो?
सिंगर सायरा बानो गुजरात के कच्छ की रहने वाली हैं। उनका जन्म 20 दिसंबर 1973 को हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सायरा उच्च-मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अपनी जिंदगी में उन्होंने सामाजिक और धर्मार्थ जैसे कई कार्यों में हिस्सा लिया है। मशहूर म्यूजीशियन एआर रहमान से शादी करने के बाद सायरा बानो ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा।
यह भी पढ़ें: 27 साल की ये हसीना अरबों की है मालकिन, खूबसूरती और कमाई के आगे बॉलीवुड भी पीछे!
मां ने कराई थी दोनों की शादी
एक इंटरव्यू के दौरान एआर रहमान ने बताया था कि उनकी मां ने सायरा बानो के साथ उनकी शादी तय की थी। सिंगर की मां और बहन ने सायरा को पहली बार चेन्नई में सूफी संत मोती बाबा की दरगाह पर देखा था। एआर रहमान ने बताया था कि उनकी मां सायरा या उनके परिवार को नहीं जानती थीं लेकिन दरगाह से सिर्फ 5 घर दूर सायरा का घर था। सिंगर की मां उनके घर गईं और बात की।
पहली बार कहां मिले थे दोनों
ऑस्कर विनर ने बताया था कि वह पहली बार सायरा बानो से अपने जन्मदिन पर मिले थे। यह बात साल 1995 की है। उसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हुई। उस वक्त एआर रहमान ने अंग्रेजी में उनसे पूछा था कि क्या वह शादी करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि दोनों के 3 बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं।
गौरतलब है कि बीती रात एआर रहमान और सायरा बानो ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए अपने अलगाव की घोषणा की। दोनों के तलाक के पीछे की वजह क्या है, यह फिलहाल पता नहीं चल सकी है। इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
6 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
8 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
10 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
11 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
11 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
12 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
13 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
13 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines