Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘सब कुछ खत्म…’, मुश्किल दौर से गुजर रहे UK07 Rider Anurag Dobhal को किसका सहारा? VIDEO

Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. अनुराग डोभाल ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुराग ने बताया है कि उनका सहारा कौन है? आइए जानते हैं...

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Apr 7, 2026 17:41
Anurag Dobhal
Anurag Dobhal. image credit- social media

Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. कुछ दिनों पहले अनुराग ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद अनुराग ने लाइव आकर सुसाइड की कोशिश की, जिसके बाद अब उनका इलाज चल रहा है. अनुराग अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं. इस बीच अनुराग का सहारा कौन बना है? आइए जानते हैं…

अनुराग डोभाल ने वीडियो किया शेयर

दरअसल, अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अनुराग डोभाल नजर आ रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए अनुराग ने इसके कैप्शन में लिखा है कि जब आप सोचते हैं कि सब कुछ खत्म हो गया है तो प्रेमानंद महाराज जी आते हैं और आपको बचा लेते हैं. इस वीडियो में अनुराग, प्रेमानंद महाराज के पास जाते नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

व्हीलचेयर पर दिखे अनुराग

अनुराग डोभाल हाल ही में प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन पहुंचे हैं. अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो व्हीलचेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद वीडियो में अनुराग बैसाखियों के सहारे वृंदावन जाकर प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

हाल में पिता बने हैं अनुराग

अनुराग का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस और यूजर्स ने इस पर भर-भरकर अपना रिएक्शन दिया है. सभी अनुराग के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. गौरतलब है कि हाल ही में अनुराग पिता बने हैं. अनुराग की वाइफ रितिका ने बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद खुद अनुराग भी अपने बच्चे से मिलने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान का वीडियो भी अनुराग ने शेयर किया था.

---विज्ञापन---

दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए- अनुराग

अपने बेटे के जन्म के दौरान अनुराग ने कहा था कि दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए. बता दें कि अनुराग ने अपने परिवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि, उनके भाई कमल इंक ने अनुराग के आरोपों का जवाब भी दिया था, लेकिन ये मामला इतना बढ़ गया था कि अनुराग ने लाइव आकर सुसाइड की कोशिश की, जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया था.

यह भी पढ़ें- 800 करोड़ का ‘पंजा’ आउट! अब AA22xA6 के नाम से उठेगा पर्दा, डेट-टाइम लॉक

First published on: Apr 07, 2026 05:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.