Rupali Ganguly Old Video Viral: टीवी शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) से पॉपुलैरिटी बटोर रहीं रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को लेकर बड़ी खबर आई है। एक्ट्रेस ने आज बुधवार को भाजपा ज्वाइन कर ली है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान रुपाली ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इस खबर के आते ही जहां फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग हैरान भी हैं। दरअसल, रुपाली गांगुली पॉलिटिक्स में उतरेंगी इसकी भनक लोगों को दूर-दूर तक नहीं थी। फिलहाल पॉलिटिक्स ज्वाइन करने के बीच रुपाली अपने एक पुराने वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं।
वीडियो धड़ल्ले से हो रहा वायरल
जाहिर है कि रुपाली गांगुली अपने शो ‘अनुपमा’ से लाखों फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। यही नहीं उनका ये शो टीवी की टीआरपी लिस्ट में हमेशा नंबर वन रहता है। शो में इन दिनों जबरदस्त ट्रैक देखने को मिल रहा है। इस बीच शो से उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपने को-स्टार गौरव खन्ना के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: तलाक का दर्द सहा, कैंसर से जीती जंग, 52 की उम्र में बनीं ‘मल्लिका जान’; क्या दूसरी शादी के लिए ढूंढ रहीं पार्टनर?
यूजर्स भी कर रहे रिएक्ट
दरअसल, रुपाली गांगुली का ये पुराना वीडियो उनके ही शो ‘अनुपमा’ का है। शो में अनुपमा और अनुज अपने बीच की दूरियों को मिटाने के लिए रोमांटिक प्लानिंग करते हैं। वीडियो में दोनों को क्वालिटी टाइम एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही दोनों इंटीमेट होते हुए भी दिखाई देंगे। दोनों के बीच का किसिंग सीन वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इसपर अपने रिएक्शन देने से नहीं चूक रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘अनुपमा का ये अवतार पहली बार देखने को मिल रहा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अनुज-अनुपमा को वापस मिलाना चाहिए।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘उफ्फ उफ्फ उफ्फ..’ इस तरह से यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
किचन से निकल राजनीति में पहुंची
गौरतलब है कि रुपाली गांगुली शो में इन दिनों सुपरस्टार शेफ के लिए काफी मेहनत करती हुई नजर आ रही हैं। उन्हें पहले कॉम्पिटीशन से बाहर होना पड़ा था लेकिन अब दोबारा शो में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है। इस बीच पॉलिटिक्स ज्वॉइन करने के बाद रुपाली को किचन से निकलकर राजनीति में हाथ आजमाते हुए भी देखा जाएगा। हालांकि अभी तय नहीं है कि एक्ट्रेस चुनाव लड़ेंगी या नहीं।
संबंधित खबरें
Koffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
36 mins agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
1 hr agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
2 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
3 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
3 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
11 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
13 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
15 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines