500 करोड़ का आंकड़ा पार करने में Jawan से पिछड़ी Animal, चार फिल्मों को पीछे छोड़ मचाया गदर

Animal Box Office Collection: एनिमल ने भले ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन अभी तक यह फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाई है, चलिए जानते हैं कैसे।

Animal

image credit: social media

Animal Box Office Collection: रणबीर कपूर की एनिमल सिनेमाघरों में गदर मचा रही है। पिछले तीन हफ्तों से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और धुआंधार कमाई कर रही है। रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। संदीप वांगा रेड्डी के साथ मिलकर रणबीर कपूर ने जो एनिमल को लेकर जनता को क्रेजी किया है उसके बाद तो लोग थिएटर्स में से हटने का नाम नहीं से रहे हैं। लेकिन इस फिल्म ने भले ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन अभी तक यह फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाई है, चलिए जानते हैं कैसे।

विज्ञापन

किस फिल्म ने कितने दिन में कमाए 500 करोड़

विज्ञापन

रणबीर की फिल्म ने तीसरा हफ्ता पार करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 512 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म को यह रिकॉर्ड छूने में 17 दिनों का वक्त लगा है, लेकिन इससे पहले जवान ने सिर्फ 13 दिनों में यह आंकड़ा छू लिया था। हालांकि बाहुबली 2 ने यह आंकड़ा 34 दिनों में, गदर 2 ने 24 दिनों में, पठान ने 22 दिनों में, एनिमल ने 17 दिनों में और जवान ने 13 दिनों में यह आंकड़ा छुआ है। हालांकि इस फिल्म के साथ विक्की कौशल की सैम बहादुर भी रिलीज हुई है। हालांकि उसका कलेक्शन इससे काफी कम है।

विज्ञापन

तोड़ा गदर 2 का रिकॉर्ड

विज्ञापन

एनिमल सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 17 दिनों में 835.9 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। रिलीज के 18वें दिन एनिमल के दुनियाभर में 850 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। एनिमल ने रिलीज के 18वें दिन पांच करोड़ का कलेक्शन करके सनी देओल की गदर 2 और आमिर खान की दंगल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

डंकी और सालार के सामने टिक पाएगी एनिमल?

विज्ञापन

अब 21 और 22 दिसंबर को थिएटर्स में डंकी और सालार रिलीज होने वाली है। ऐसे में अब एनिमल के सामने थिएटर्स में टिके रहने की चुनौती है। क्योंकि तीनों ही फिल्में बड़े सितारों की हैं तो आपस में क्लैश होना तो लाजमी है। अब यह देखने वाली बात होगी कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ले जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ