Animal Actor Casting Couch Experience: ‘एनिमल‘ फेम एक्टर ने अब एक शॉकिंग खुलासा किया है। स्ट्रगलिंग एक्टर्स को इस इंडस्ट्री में किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है अब उसका खुलासा रणबीर कपूर के रील लाइफ जीजा ने किया है। एनिमल में रणबीर कपूर के जीजा का किरदार निभाने वाले एक्टर सिद्धांत कार्णिक (Siddhant Karnick) ने अब ग्लैमर इंडस्ट्री का असली चेहरा दुनिया के सामने ला दिया है। एक्टर ने अब अपने साथ हुई भयानक कास्टिंग काउच की घटना पर खुलासा किया है।
रात में एक्टर को घर पर बुलाया
एक्टर सिद्धांत कार्णिक ने बताया कि ये किस्सा साल 2005 का है और उस वक्त वो महज 22 साल के थे। सिद्धांत ने उस वक्त इंडस्ट्री में अपने कदम ही रखे थे और उनकी मुलाकात एक कोऑर्डिनेटर से हुई। उस शख्स ने एक्टर से उनका पोर्टफोलियो मांगा और उन्हें अपने घर पर इनवाइट किया। रात 10:30 बजे का इनविटेशन मिलने पर सिद्धांत को कुछ अजीब लगा लेकिन वो फिर भी वहां चले गए। सिद्धांत कार्णिक ने खुलासा किया कि बोरीवली के पास इस कोऑर्डिनेटर के घर में कई सारी फैमिली फोटोज लगी हुई थीं। ऐसे में पहले तो एक्टर को वो जगह सेफ लगी लेकिन फिर अचानक उन्हें कुछ गड़बड़ महसूस हुई।
कॉम्प्रोमाइज करने की दी सलाह
एक्टर ने रिवील किया कि जैसे ही वो बैठे कोऑर्डिनेटर ने ये सब बातें करना शुरू कर दिया कि इंडस्ट्री कैसे चलती है और ये भी इशारा दिया कि काम पाने के लिए कॉम्प्रोमाइज भी करना पड़ता है। उस शख्स के शख्स के बारे में याद करते हुए एक्टर ने बताया कि उसने कहा था ‘कुछ कॉम्प्रोमाइज नहीं करोगे, तब तक काम नहीं मिलेगा।’ ये सुनकर एक्टर समझ गए कि वो आदमी क्या कहना चाहता है। सिद्धांत कार्णिक ने ये भी खुलासा किया कि इस दौरान वो आदमी एक्टर के करीब आ गया और फिर एक्टर ने उस शख्स को कहा कि वो इस तरह के काम में दिलचस्पी नहीं रखते।
यह भी पढ़ें: Tripti Dimri के किसिंग सीन को लेकर Bad Newz, क्या नहीं दिखेगा 27 सेकंड का लिप लॉक?
कॉम्प्रोमाइज नहीं किया तो मिली धमकी
एक्टर के इंकार करने के बाद वो शख्स इतना भड़क गया था कि उसने धमकी देते हुए कहा था ‘मैं इसका ध्यान रखूंगा कि तुम्हें कहीं से काम न मिले।’ वो एक्टर पर काफी भड़क गया था, लेकिन एक्टर ने अपने लिए स्टैंड लिया। हालांकि, कुछ सालों बाद एक्टर का उस शख्स के साथ एक कॉलेज इवेंट में दोबारा से सामना हुआ। अब एक्टर ने कहा है कि ये लोग रेपिस्ट नहीं होते बस मौकापरस्त होते हैं। जैसे ही इन्हें मौका मिलता है ये उसका फायदा उठा लेते हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines