Angad Bedi Neha Dhupia: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी के सिर से उनके पिता का साया उठा है, जिसके बाद एक्टर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता के जाने के बाद एक्टर मायूस नजर आए और उन्होंने अपने दुख को सोशल मीडिया पर भी साझा किया। ब
ता दें कि बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी के पिता और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का 23 अक्टूबर को निधन हो गया है। बिशन सिंह बेदी के जाने से हर कोई बेहद दुखी हुआ और सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। वहीं, अब बिशन सिंह बेदी के बेटे ने एक बार फिर से अपने पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan को इग्नोर कर चले गए Ronaldo, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
400 मीटर की दौड़ में जीता गोल्ड मेडल
बता दें कि हाल ही में अंगद बेदी ने 400 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया था। इस रेस में एक्टर गोल्ड मेडल लेकर वापस लौटे हैं। साथ ही अभिनेता की पत्नी ने भी एक्टर की जीत की खुशी मनाई। 400 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर वापस लौटने के बाद अंगद बेदी की वाइफ नेहा ने बेहद शानदार तरीके से उनका स्वागत किया, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नेहा ने खास अंदाज में किया वेलकम
वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नेहा एयरपोर्ट पर अंगद का इंतजार कर रही है। जैसे ही एक्टर आते हैं तो नेहा उन्हें हग करती है। इसके बाद नेहा अंगद को गोल्ड मेडल भी पहनाती नजर आती है। वहीं, अब कपल का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपको बहुत-बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने लिखा कि बेहद शानदार। एक तीसरे यूजन ने लिखा कि बेहद क्यूट। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines