Anant Ambani-Radhika Merchant 1st. Pre-Wedding Video: हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट का दूसरा प्री-वेडिंग हुआ है, जो खूब चर्चा में रहा। अनंत-राधिका की पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी भी खूब सुर्खियों में रही थी। इस ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी में देश ही नहीं बल्कि विदेशी मेहमानों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने चार चांद लगाए थे, जिनके फोटोज और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट चुराई। हालांकि अब इस प्री-वेडिंग सेरेमनी से एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें तीनों खान आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं।
किस बात पर भिड़े तीनों खान?
जी हां, सामने आए वीडियो में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान आपस में ही भिड़ रहे हैं। अब भई इतने बड़े इवेंट में इतने बड़े स्टार्स किस बात को लेकर झगड़ा कर रहे हैं, इसकी वजह जानने के लिए लोगों के मन में सवाल आना भी लाजिमी है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान कह रहे हैं कि दबंग का गाना लगाओ, हुड हुड दबंग, तभी शाहरुख खान कहते हैं कि दबंग का गाना, एक सेकंड तेरा गाना क्यों लगाएंगे? मेरा लगाएंगे ना बेशर्म रंग लगाएंगे हम, फिर सलमान कहते हैं कि गाना भी बताया को बेशर्मी का।
शाहरुख-सलमान में तू-तू, मैं-मैं
इसके आगे दोनों आपस में मजाकिया बहस करते हैं और सलमान कहते हैं कि बेशर्मी की बात मत कर, इतनी अच्छी शादी है, इतना बढ़िया मौका है तो बेशर्म नहीं, फिर शाहरुख कहते हैं कि गाना तेरा क्यों होगा, गाना मेरा होगा प्लीज, फिर सलमान कहते हैं कि नहीं मेरा होगा, शाहरुख कहते हैं कि नहीं मेरा होगा और ऐसे करते करते दोनों की ये मजाकिया बहस चलती रहती है।
आमिर खान भी नहीं रहे पीछे
अब दूर खड़े आमिर ये सब देखकर चुप नहीं रहते और कहते हैं कि एक मिनट तुम लोग फिर झगड़ा कर रहे हो? शाहरुख खान और सलमान खान फिर से झगड़ा कर रहे हैं। अनंत और राधिका की शादी में, अंबानी की शादी में ये कोई ढंग है, ये कोई तरीका है। फिर आमिर कहते हैं कि सलमान तेरा गाना नहीं होगा, तो सलमान कहते हैं कि आईला, फिर आमिर कहते हैं कि शाहरुख तेरा गाना भी नहीं होगा, तो किंग खान कहते हैं कि ऊई मां, फिर आमिर कहते हैं कि मेरा गाना होगा, पापा कहते हैं। हालांकि वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीनों खान मस्ती के मूड में हैं और मजाकिया अंदाज में तीनों ये बहस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Alia Bhatt नहीं तो कौन? किस शख्स की वजह से Mahesh Bhatt ने 35 साल से नहीं छुई शराब?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines