---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

डेब्यू से बनीं स्टार, 12 साल छोटे एक्टर संग किया निकाह, फिर हुआ तलाक; कुछ ऐसी रही इस एक्ट्रेस की कहानी

फिल्म इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही इंडस्ट्री में जगह बना ली थी. स्टार एक्ट्रेस होने के बाद इस हसीना ने अपने से 12 साल छोटे एक्टर से शादी कर ली और बाद में दोनों का तलाक भी हो गया था.

Author Written By: Himani sharma Updated: Feb 8, 2026 10:46
amrita singh birthday

Birthday Special: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन जाते हैं. वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो पहली फिल्म से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाते, लेकिन इसके बाद भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जो अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गई थीं. वहीं इस एक्ट्रेस ने 12 साल छोटे एक्टर संग निकाह किया. एक्ट्रेस के बच्चे भी बॉलीवुड सितारे बन चुके हैं और इनकी बेटी तो बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस हैं. जी हां हम अमृता सिंह की बात कर रहे हैं. चलिए एक्ट्रेस के बारे में डिटेल में जानते हैं.

इंडस्ट्री में आते ही बनीं स्टार

अमृता सिंह ने अपने करियर की शुरुआत धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ की थी. साल 1983 में आई इस फिल्म का नाम ‘बेताब’ है. ये फिल्म रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई. पहली ही फिल्म सफल होने के बाद अमृता सिंह इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गईं. इसके बाद उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्में ऑफर होने लगीं. इनमें ‘मर्द’, ‘साहेब’, ‘चमेली की शादी’, ‘नाम’, ‘खुदगर्ज’ और ‘वारिस’ शामिल हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘राज हमने खोले तो…’, पति ने लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप तो ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने भी दे डाली धमकी!

एक्ट्रेस की लव लाइफ

अमृता सिंह की लव लाइफ भी काफी इंटरेस्टिंग रही है. एक्ट्रेस का नाम सनी देओल, रवि शास्त्री और विनोद खन्ना के साथ भी जोड़ा जा चुका है. हालांकि इनके साथ एक्ट्रेस का रिश्ता कुछ खास चल नहीं सका. इसके बाद उनकी लाइफ में सैफ अली खान की एंट्री हुई. सैफ अली खान अमृता सिंह से 12 साल छोटे हैं. 3 महीने डेट करने के बाद अमृता और सैफ ने शादी कर ली. दोनों ने सीक्रेट निकाह किया था. दरअसल अमृता एक सिख फैमिली से आती हैं तो उन्हें लगता था कि एक मुस्लिम से शादी करने के लिए उनकी फैमिली कभी राजी नहीं होगी, इसलिए दोनों ने सीक्रेट शादी कर ली.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhanush नहीं तो कौन हैं Mrunal Thakur के क्रश? एक्ट्रेस ने वायरल वीडियो में किया खुलासा

शादी के बाद हुआ तलाक

एक्ट्रेस ने शादी के बाद इंडस्ट्री से भी दूरी बना ली थी. इसके बाद अमृता सिंह अपने बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की परवरिश में बिजी हो गईं. बच्चे होने के बाद सैफ और अमृता में भी झगड़े होने लगे और साल 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया. अमृता ने इसके बाद किसी से भी शादी नहीं की और आज वो भी सिंगल हैं. वहीं सैफ अली खान ने अमृता सिंह से तलाक लेने के बाद साल 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली और आज दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.

First published on: Feb 08, 2026 10:46 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.